Jagdalpur: जगदलपुर में SIS कंपनी में सिक्योरिटी गार्ड के पद पर तैनात एक व्यक्ति की पत्नी ने जहर खाकर आत्महत्या की कोशिश की है। गार्ड को 2 महीने से सैलरी नहीं मिली थी। जिससे उसके बच्चों की स्कूल फीस और घर में खाने को दाने तक नहीं थे। जिससे तंग आकर पत्नी ने जहर खा लिया। हालांकि, डॉक्टरों ने महिला को बचा लिया है।
दरअसल, सुकमा निवासी घासीराम यादव पिछले कुछ महीने से SIS सिक्योरिटी एंड इंटेलिजेंट सर्विस ऑल इंडिया लिमिटेड में काम कर रहा है। जगदलपुर के धरमपुरा में स्थित देवकी विहार में तैनात है। इसने बताया कि इसकी पत्नी मिलको यादव और 4 बच्चे सुकमा के गांव केरलापुर में रहते हैं।
2 महीने से नहीं मिली सैलरी
SIS ग्रुप में जहां ये काम कर रहा है वहां इसे पिछले 2 महीने से सैलरी नहीं मिली है। जिससे अपने घर पैसे नहीं भिजवा पा रहा था। जिसके बाद 2 दिन पहले पत्नी से फोन में इसकी बातचीत हुई थी। पत्नी ने इसे बताया कि बच्चों की स्कूल की फीस भरनी है, साथ ही घर में खाने के लिए दाना भी नहीं है। खर्च बहुत ज्यादा है।
जहर खाने के बाद खुद फोन कर दी जानकारी
घर चलाने में असमर्थ है। इसके बाद गार्ड ने अपनी पत्नी से कहा कि मुझे तनख्वाह नहीं मिली है, जब मिलेगी तब भिजवाऊंगा। जिसके बाद महिला ने आर्थिक तंगी से परेशान होकर आत्महत्या करने का मन बनाया और जहर खा लिया। फिर खुद अपने पति को कॉल कर इसकी जानकारी दी। इसके बाद घासीराम ने इस मामले की जानकारी अपने परिवार वालों को दी।
मेकाज में चल रहा इलाज
परिजन महिला के पास पहुंचे जिसे फौरन सबसे पहले सुकमा के जिला अस्पताल लाया गया। फिर यहां से डॉक्टर ने बेहतर इलाज के लिए जगदलपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। बताया जा रहा है कि फिलहाल महिला की स्थिति खतरे से बाहर है। डॉक्टरों ने इसकी जिंदगी बचा ली है।

(Bureau Chief, Korba)




