KORBA : ढाई साल के बच्चे के मर्डर मामले में पुलिस के हाथ खाली, 3 दिन पहले सागौन बाड़ी में मिली थी मासूम की लाश, गला रेतकर हुई थी हत्या; फरार मां पर शक

        कोरबा: जिले में ढाई साल के शिव चौहान की हत्या के मामले में पुलिस अब तक हत्यारों तक नहीं पहुंच पाई है। खरमोरा सागौन बाड़ी में मासूम की लाश मिली थी। बच्चे की गला रेतकर हत्या की गई थी। प्राइवेट पार्ट को जलाने की कोशिश की गई थी।

        खरमोरा के सागौन बाड़ी में हत्या मामले को 3 दिन बीत चुका है, लेकिन पुलिस आरोपियों तक नहीं पहुंच सकी है। शिव की हत्या को लेकर उसकी मां मालती चौहान पर संदेह जताया जा रहा है। वह वारदात के बाद से ही गायब है।

        पुलिस को जंगल में मिली बच्चे की लाश।

        पुलिस को जंगल में मिली बच्चे की लाश।

        पुलिस की टीम दे रही दबिश

        मालती की तलाश में पुलिस की अलग अलग टीमों को लगाया गया है। उसके घर और मौका-ए-वारदात पर पुलिस की टीम तैनात है। गांव के आस-पास और मालती के परिजनों के घर पर पुलिस की टीम लगातार दबिश दे रही है।

        पुलिस गांव में मालती की कर रही तलाश।

        पुलिस गांव में मालती की कर रही तलाश।

        मालती की गुमशुदगी को लेकर सभी थानों में अलर्ट

        मालती की गुमशुदगी के संबंध में जिले के सभी थाना और चौकी पुलिस को निर्देशित किया गया है। ग्रामीणों का कहना है कि मालती चौहान पति गणेश चौहान के दो बेटी और दो बेटा थे। शिवा चौहान सबसे छोटा था, जो मालती सबसे छोटे बेटे से बेहद प्यार करती थी। अपने साथ लेकर ही दिनभर घूमती थी।

        रिश्तेदारों के घरों में भी पुलिस की छापेमारी।

        रिश्तेदारों के घरों में भी पुलिस की छापेमारी।

        36 घंटे बाद भी पुलिस के हाथ खाली

        वारदात से पहले का एक CCTV फुटेज सामने आया है, जिसमें मालती चौहान बच्चे को लेकर जाती हुई दिखाई दे रही है। घटना को 36 घंटे बीत गए हैं, लेकिन अब तक महिला का पता नहीं चल सका है। पुलिस महिला को तलाशने में जंगल और आसपास गांव में मुनादी कर रही है।

        CCTV फुटेज के आधार पर पुलिस कर रही महिला की तलाश



                Hot this week

                रायपुर : सब्जी उत्पादन से शीतला स्व-सहायता समूह की महिलाओं ने कमाए दो लाख रुपये

                सामूहिक प्रयास से आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ रहीं अमलीडीह...

                रायपुर : वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने पंचपारा में विद्यार्थियों की प्रतिभा को सराहा

                विकासखंड स्तरीय चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने...

                Related Articles

                Popular Categories