KORBA: पीएम मोदी ब्लाक पब्लिक हेल्थ यूनिट पताढ़ी का करेंगे वर्चुअल लोकार्पण…

        कोरबा (BCC NEWS 24): प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा जिले के कोरबा विकासखण्ड के पताढ़़ी में प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत अधोसंरचना मिशन अंतर्गत निर्मित ब्लाक पब्लिक हेल्थ यूनिट का 25 फरवरी 2024 को ऑनलाइन वर्चुअल लोकार्पण किया जाएगा। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एस. एन. केशरी ने बताया कि जिले में स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर एवं आम लोगों के लिए सहज बनाने के उद्देश्य से सरकार द्वारा विभिन्न स्वास्थ्य योजनाओं का विस्तार किया जा रहा है। ग्रामीण क्षेत्रों में भी स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार का भी कार्य किया जा रहा है। जिससे ग्रामीणों क्षेत्र के लोगों को बेहतर उपचार तथा जांच की सुविधा स्थानीय स्तर पर उपलब्ध कराया जा सके। उन्होंने बताया कि जिले में ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधाओं को अधिक बेहतर बनाने के लिए ब्लॉक हेल्थ यूनिट का निर्माण कराया गया है। ब्लाक पब्लिक हेल्थ यूनिट में ग्रामीण क्षेत्र के मरीजों को वे सभी उपचार व जांच की सुविधाएं उपलब्ध होंगी जो उन्हें जिला मुख्यालय के अस्पतालों तथा निजी अस्पतालों में मिलती हैं। साथ ही बीमारियों तथा महामारी पर नजर भी रखी जाएगी जिससे तत्काल बीमारी की रोकथाम की दिशा में पहल की जा सकेगी।



                Hot this week

                रायपुर : अवैध खनिज परिवहन पर सख्ती, रेत-पत्थर से भरे 6 वाहन जब्त

                मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में अवैध खनिज...

                ​रायपुर : छत्तीसगढ़ में इस मानसून 102.1% औसत बारिश दर्ज

                बलरामपुर में मेघों की मेहरबानी​रायपुर (BCC NEWS 24): राजस्व...

                Related Articles

                Popular Categories