रायपुर: राशनकार्ड नवीनीकरण के लिए ऑनलाईन आवेदन 15 मार्च तक…

              रायपुर: छत्तीसगढ़ में सार्वजनिक वितरण प्रणाली के अंतर्गत वर्तमान में प्रचलित सभी 77 लाख राशनकार्डों के नवीनीकरण का कार्य दिनांक 15 मार्च 2024 तक बढ़ाया गया है। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आम नागरिक की सुविधा का ध्यान रखते हुए राशन कार्ड नवीनीकरण  की तारीख बढ़ाने के निर्देश दिए थे।  ताकि सभी पात्र हितग्राही अपना आवेदन प्राथमिकता से कर सकें । इसी कड़ी में खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग के मंत्री श्री दयाल दास बघेल ने  ऑनलाईन नवीनीकरण के आवेदन के लिए   तारीख  आगामी 15 मार्च 2024 तक बढ़ाने के  संबंध में दिशा निर्देश दिए हैं।

              खाद्य विभाग के संचालक श्री जितेन्द्र शुक्ला ने सभी जिलों के कलेक्टरों को इस संबंध में दिशा-निर्देश दिए हैं। राशनकार्ड नवीनीकरण के लिए खाद्य विभाग के द्वारा खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोेक्ता संरक्षण विभाग का नया मोबाईल एप्प तैयार किया गया है, इसे प्ले स्टोर में जाकर डाउनलोड किया जा सकता है। हितग्राही द्वारा खाद्य विभाग की वेबसाइटhttps://khadya.cg.nic.in/से डाउनलोड किया जा सकता है। राशनकार्डधारी अपने मोबाईल में इस एप्प के जरिए नवीनीकरण के लिए इलेक्ट्रानिक आवेदन ऑनलाईन प्रस्तुत कर सकते हैं। ऐसे हितग्राही जिनके पास एन्ड्राईड मोबाईल नहीं है अथवा जहां पर मोबाईल कनेक्टिविटी नहीं है वहां उचित मूल्य दुकान स्तर पर ऑनलाईन प्रक्रिया के जरिए राशनकार्डों के नवीनीकरण हेतु इलेक्ट्रानिक आवेदन प्रस्तुत करने की सुविधा भी दी जा रही है।


                              Hot this week

                              रायपुर : मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय की संवेदनशील पहल

                              केरल से एयरलिफ्ट कर रांची लाया गया अमित राम...

                              बिलासपुर : एसईसीएल मुख्यालय में खनिक दिवस का आयोजन संपन्न

                              हमारे श्रमिक हैं राष्ट्र के ऊर्जा प्रहरी : हरीश...

                              रायपुर : ‘गूगल बॉय’ रुद्र को, लोक भवन में मिला सम्मान

                              रायपुर (BCC NEWS 24): राज्यपाल श्री रमेन डेका से...

                              रायपुर : ​सुशासन तिहार : गांवों में खत्म हो रहा शिकायतों का दौर

                              बलौदाबाजार जिले में जनसमस्या निवारण का महाभियान शुरू10 जून...

                              रायपुर : विशेष लेख : सुशासन तिहार 2026 : जन-जन तक पहुंचती सरकार

                              विश्वास और विकास का नया अध्यायरायपुर (BCC NEWS 24):...

                              Related Articles

                              Popular Categories