Saturday, February 21, 2026

              कोरबा : ढाई साल के बच्चे की हत्या के 3 दिन बाद मां की मिली लाश, आखिरी बार बेटे को साथ ले जाते CCTV में दिखी थी महिला

              कोरबा: जिले में ढाई साल के शिवा चौहान की हत्या के तीन दिन बाद उसकी मां की भी लाश मिली है। महिला का शव फांसी पर लटका हुआ मिला है। आखिरी बार महिला अपने बच्चे को ले जाते दिखी थी। इसका CCTV वीडियो भी सामने आया है। घटना मानिकपुर चौकी के ग्राम ढेलवाडीह की है।

              जानकारी के मुताबिक, रविवार सुबह पहाड़ के ऊपर महिला मालती चौहान की लाश पेड़ पर फांसी के फंदे पर लटकता पाया गया। सूचना मिलने पर एसपी सिद्धार्थ तिवारी खुद टीम के साथ मौके पर पहुंचे थे। बच्चे की मौत के बाद से ही महिला की तलाश की जा रही थी।

              पेड़ पर लटकी मिली महिला की लाश।

              पेड़ पर लटकी मिली महिला की लाश।

              हत्या के बाद खुदकुशी या डबल मर्डर?

              21 फरवरी को खरमोरा निवासी ढाई वर्षीय शिवा चौहान की हत्या कर दी गई थी। बच्चे का गला रेता गया और प्राइवेट पार्ट जलाने की भी कोशिश की गई थी। आखिरी बार वह अपनी मां मालती चौहान के साथ देखा गया था। पुलिस इस मर्डर केस की जांच कर रही थी और मां की तलाश भी की जा रही थी।

              इस बीच रविवार को ढेलवाडीह गांव के पास जंगल में महिला की लाश पेड़ से लटकी मिली है। आशंका है कि मां ने बेटे की हत्या कर खुद फांसी लगा ली होगी। हालांकि बेटे की जहां लाश मिली है और जहां मां की लाश मिली है दोनों की दूरी करीब 4-5KM है। ऐसे में पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है।

              छोटे बेटे को बहुत चाहती थी मां

              बताया जा रहा है कि, महिला के 2 बेटे और 2 बेटियां हैं सभी की उम्र 10 साल से कम ही है। वहीं महिला का पति भी है जो रोजी-मजदूरी का काम करता है। परिवार की आर्थिक स्थिति काफी कमजोर भी है। वहीं महिला अपने सबसे छोटे बेटे शिवा को बहुत चाहती थी।

              अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने बताया कि बच्चे की हत्या से पहले 20 फरवरी को उसे मां के साथ देखा गया था। रविवार को मानिकपुर के डंपिंग यार्ड में ऊपर महिला की लाश फांसी के फंदे पर लटकती मिली है। फॉरेंसिक टीम को बुलाया गया है। आगे की जांच की जारी है।

              कोरबा में ढाई साल के बच्चे की हत्या केस में जांच जारी।

              कोरबा में ढाई साल के बच्चे की हत्या केस में जांच जारी।


                              Hot this week

                              KORBA : जन्म-मृत्यु पंजीयन हेतु प्रशिक्षण का आयोजन 23 फरवरी को

                              कोरबा (BCC NEWS 24): आरजीआई पोर्टल से आनलाईन जन्म-मृत्यु...

                              रायपुर : 51 फीट की दिव्य वनवासी श्रीराम की प्रतिमा ग्वालियर से रवाना

                              भगवान श्रीराम के ननिहाल चंद्रखुरी में स्थापित होगी विराट...

                              Related Articles

                              Popular Categories