Chhattisgarh : घसीट-घसीटकर पीटा, फिर पत्थर से सिर कुचलकर मार डाला, बाप-बेटे ने बाजार में की पिटाई; आरोपी बोले- बीच में कोई नहीं आएगा

            RAIGARH: छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में एक लाठी डंडे से ग्रामीण की बेदम पिटाई की गई। इसके बाद आरोपी घसीटकर खेत में ले गए, जहां पत्थर से सिर कुचलकर कर हत्या कर दी। पूरा मामला धरमजयगढ़ थाना क्षेत्र के राजकोट गांव का है।

            मिली जानकारी के मुताबिक सालिकराम राठिया (45) और रामलाल राठिया (46) के बीच जमीन बंटवारे को लेकर विवाद चल रहा था। रिश्ते में दोनों साढू हैं। इनके ससुर की मौत के बाद से दोनों जमीन को लेकर अक्सर लड़ते रहते थे, लेकिन शनिवार शाम को मामला बढ़ गया।

            हत्या के बाद पुलिस मौके पर पहुंची।

            हत्या के बाद पुलिस मौके पर पहुंची।

            बीच बाजार में सालिकराम की पिटाई

            गांव के लोगों ने बताया कि राजकोट में बाजार लगा हुआ था। इसी बीच रामलाल राठिया अपने बेटे के साथ बाजार पहुंचा और साढू सालिकराम राठिया से विवाद करने लगा। रामलाल राठिया अपने बेटे डबलू राठिया के साथ सालिकराम को बीच बाजार लाठी डंडे से पीटने लगे।

            रायगढ़ में बाप-बेटे ने हत्या कर दी।

            रायगढ़ में बाप-बेटे ने हत्या कर दी।

            200 मीटर तक खेत में घसीटकर सिर कुचला

            इस दौरान बीच-बचाव करने आने वाले लोगों को भी पिता-पुत्र ने बीच में नहीं पड़ने की धमकी दी। सालिकराम को पीटते-पीटते दोनों पिता-पुत्र करीब 200 मीटर दूर तक खेत में घसीटते ले गए। जहां सिर को पत्थर से कुचल-कुचलकर सालिकराम को मार डाला।

            हत्या के बाद ग्रामीणों की जुटी भीड़।

            हत्या के बाद ग्रामीणों की जुटी भीड़।

            शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा

            बताया जा रहा है कि हत्या की वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गए थे। गांव के ग्रामीणों ने इस मामले की जानकारी रैरूमा चौकी में दी, जिसके बाद पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है।

            4 आरोपियों को पुलिस ने हिरासत में लिया

            हत्या की वारदात के बाद पुलिस एक्टिव मोड में आई गई। टीम गठित कर हत्या के आरोपी बाप-बेटे समेत 4 लोगों को हिरासत में लिया है। पुलिस सभी आरोपियों से पूछताछ कर रही है। पुलिस जल्द इस मामले में खुलासा कर सकती है। फिलहाल जांच जारी है।


                          Hot this week

                          कोरबा: एमबीबीएस बैच 2026 के विद्यार्थियों ने ली कैडेवरिक शपथ

                          व्हाइट कोट समारोह में चिकित्सा सेवा, नैतिकता और मानवीय...

                          रायपुर : कार्यालय से फील्ड तक दिखे सक्रियता – अरुण साव

                          उप मुख्यमंत्री ने ‘निर्माण मंथन’ में प्रदेशभर के अभियंताओं...

                          Related Articles

                          Popular Categories