Chhattisgarh : 20 वर्षीय लड़की से रेप, पूर्व सरपंच के बेटे ने प्रेमजाल में फंसाकर किया दुष्कर्म; स्कूल आते-जाते वक्त रोज करता था पीछा

              गौरेला-पेंड्रा-मरवाही में पूर्व सरपंच के बेटे ने एक 20 वर्षीय लड़की से रेप की वारदात

              गौरेला-पेंड्रा-मरवाही: जिले में पूर्व सरपंच के बेटे ने एक 20 वर्षीय लड़की से रेप की वारदात को अंजाम दिया है। पीड़िता की शिकायत के बाद पुलिस ने रेप के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पूरा मामला मरवाही थाना क्षेत्र का है।

              पीड़िता के मुताबिक जब वह नाबालिग थी, तब स्कूल आते-जाते वक्त बरौर ग्राम पंचायत के पूर्व सरपंच बाहर सिंह का बेटा दीपक करसाल (28) रोज पीछा करता था। बाद में प्रेमजाल में फंसाकर लगातार दैहिक शोषण करता रहा।

              मरवाही थाना क्षेत्र में नाबालिग लड़की से रेप की वारदात।

              मरवाही थाना क्षेत्र में नाबालिग लड़की से रेप की वारदात।

              पुलिस ने आरोपी दीपक को पकड़ा

              इसके बाद पीड़िता बालिग हुई और तंग आकर परिजनों को इसकी जानकारी दे दी। मरवाही थाने में दीपक करसाल के खिलाफ रेप का मामला दर्ज कराया, जिसके बाद मरवाही पुलिस ने आरोपी दीपक को पकड़ा।

              रेप की वारदात को अंजाम दिया अंजाम

              मरवाही थाना प्रभारी कमलाकांत शुक्ला ने बताया कि आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर गिरफ्तार किया गया। आरोपी से मामले में पूछताछ की गई, जिसमें आरोपी ने रेप की वारदात को अंजाम देने की बात को स्वीकार कर लिया।

              पुलिस कर रही मामले की जांच

              पुलिस ने बताया कि आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से कोर्ट ने आरोपी को जेल भेज दिया है। वहीं पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।


                              Hot this week

                              KORBA : नगरीय निकाय एवं त्रिस्तरीय पंचायतों का उप निर्वाचन-2026

                              विभिन्न शाखाओं के संपादन हेतु नोडल एवं सहायक नोडल...

                              Related Articles

                              Popular Categories