Chhattisgarh : सड़क हादसे में एक युवक की मौत, दूसरा गंभीर रूप से जख्मी; मेला से लौटते समय अनियंत्रित होकर गिरी बाइक

              बालोद: जिले के डोंडी थाना क्षेत्र के ग्राम कुरुटोला में एक तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई। इस हादसे में एक युवक की मौके पर मौत हो गई। जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल है। जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

              जानकारी के मुताबिक, 24 फरवरी को​​​​​​​ मंगलतराई निवासी मंगेश मंडावी और सुनील तारम डोंडी नगर में मंडई मेला देखने गए थे। जहां से रात में लौटते समय डौंडी कुरुटोला मुख्य मार्ग पर बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई।

              इस घटना में सुनील तारम ​​​​​​​की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, मंगेश गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे हायर सेंटर रेफर किया गया है। जिसका इलाज चल रहा है। पुलिस ने सुनील के शव को पोस्टमार्टम करवाकर रविवार को परिजनों को सौंप दिया है।


                              Hot this week

                              रायपुर : बिलासपुर संभागायुक्त सुनील जैन ने जिला अधिकारियों की समीक्षा बैठक ली

                              मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 की शिकायतों का समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण...

                              रायपुर : बिलासपुर संभागायुक्त ने निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज का किया निरीक्षण

                              मेडिकल कॉलेज भवन, छात्रावास, ऑडिटोरियम सहित विभिन्न निर्माण कार्यों...

                              Related Articles

                              Popular Categories