Chhattisgarh : पत्नी व सास ने मिलकर की युवक की हत्या, गिरफ्तार, विवाद के बाद पत्नी ने पकड़ा, सास ने दबाया गला; अस्पताल में हो गई मौत

          सरगुजा: अंबिकापुर के मणिपुर थाना अंतर्गत केशवपुर में बीती रात पति-पत्नी के बीच हुए विवाद के बाद पत्नी ने अपनी मां के साथ मिलकर युवक की हत्या कर दी। युवक को पत्नी ने पकड़ लिया और सास ने उसका गला दबा दिया। युवक को परिजन लेकर मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल पहुंचे, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के मुताबिक, केशवपुर निवासी अनूप सिंह (35) का बीती रात पत्नी आरती सिंह (24) एवं सास श्याम बाई (45) से विवाद हो गया। अनूप सिंह की सास श्याम बाई करीब डेढ़ वर्ष से विश्रामपुर से बेटी के घर आ गई थी एवं यहीं रह रही थी। विवाद से आक्रोशित अनूप सिंह ने झारे से पत्नी आरती सिंह पर वार किया तो आरती सिंह के नाक पर चोटें आईं।

          गला दबाने से बेहोश हो गया युवक
          आरती सिंह के नाक पर चोट आने के बाद उसने अनूप सिंह को पटक दिया और पकड़ लिया। श्याम बाई ने अनूप सिंह का गला दबा दिया। यह देखकर उसकी बेटी भागकर अपने बड़े पापा अकिल सिंह को बुलाकर ले आई। अकिल सिंह ने छटपटा रहे अनूप सिंह को छुड़ाया और उसे बेहोशी की हालत में लेकर मेडिकल कालेज हॉस्पिटल पहुंचे।

          इलाज के दौरान मौत, दोनों गिरफ्तार
          मेडिकल कालेज हॉस्पिटल में उपचार के दौरान अनूप सिंह की मौत हो गई। पुलिस ने मामले में तत्काल कार्रवाई करते हुए आरती सिंह व श्याम बाई को गिरफ्तार कर लिया है। उनके खिलाफ धारा 302, 34 के तहत कार्रवाई करते हुए उन्हें कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है।

          कार्रवाई में मणीपुर एसआई प्रेम सागर खुटिया, एएसआई नवल किशोर दुबे, बबलू कुजूर, प्रधान आरक्षक महेश्वर सिंह, महिला आरक्षक नीलम यादव, अर्चना देवी, आरक्षक कुश कुमार सोनी, सुरेश कुमार शामिल रहे।


                      Hot this week

                      रायपुर : दंतेवाड़ा की माटी से अमेरिका तक बनाई पहचान

                      मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रवासी छत्तीसगढि़या गणेश कुमार...

                      Related Articles

                      Popular Categories