CG News : सुने मकान से सोने-चांदी के जेवरात चोरी, बाउंड्रीवाल कूदकर वारदात को दिया अंजाम; शादी समारोह में गया था परिवार

          दुर्ग: जिले के स्मृति नगर चौकी क्षेत्र के कोहका में सुने मकान में चोरी की घटना हुई है। अज्ञात चोर घर की बाउंड्रीवाल फांदकर अंदर घुसे। लाखों रुपए के सोने-चांदी के जेवर और अन्य सामान पार कर दिया। पुलिस ने मामले की शिकायत दर्ज कर जांच में जुट गई है।

          जानकारी के मुताबिक, साकेत नगर कोहका निवासी डॉ. गार्गी शंकर वर्मा शनिवार की रात परिवार के साथ शादी समारोह में गए थे। शिवनाथ नदी तट पर स्थित एक होटल से रात करीब 4 बजे घर लौटे। जब घर का दरवाजा खोलकर भीतर गए, तो हाल का सारा सामान बिखरा हुआ था।

          सोने-चांदी के देवरात और चश्मा चोरी

          कमरे की आलमारी भी खुली हुई थी। उसमें रखे सोने-चांदी के जेवर और एक चश्मा गायब था। जेवर की कीमत करीब साढ़े 4 लाख रुपए आंकी गई है। इस वारदात को अंजाम देने के लिए चोर दो रॉड लेकर पहुंचे थे। जिसे घर में ही छोड़कर भाग गए।


                      Hot this week

                      कोरबा: ’विष्णु की पाती से मिला स्नेह और सम्मान,खिल उठे सास-बहू के चेहरे’’

                      महतारी वंदन योजना से सास-बहू को मिल रहा आर्थिक...

                      Related Articles

                      Popular Categories