KORBA : युवक की तीन लोगों ने की पिटाई, पीट-पीट कर तोड़ा हाथ; फिर जलते हुए आग में जा गिरा युवक

          KORBA: कोरबा में एक युवक की बेरहमी से युवकों ने जमकर पिटाई की। डंडे और लात-घूंसे से पीट-पीटकर युवक का दायां हाथ तोड़ दिया। इतना ही नहीं पीटते-पीटते जलती हुई आग में युवक बेहोश हो कर जा गिरा, जिससे उसका चेहरा बुरी तरह से झुलस गया। युवक की गांव के बीच सरेआम तीन युवकों ने की पिटाई लेकिन किसी ने भी बचाने का प्रयास नही किया।

          ये घटना बांगो थाना अंतर्गत गढ़ उपरोड़ा की है। घायल युवक का नाम संतोष कुमार (29 साल) है। घायल संतोष की पत्नी लक्ष्मीबाई ने बताया कि पिछले तीन दिनों से संतोष की तबीयत ठीक नहीं है। संतोष अजीबोगरीब हरकत किया करता है। लक्ष्मी ने बताया कि उसे शक था कि उसके पति संतोष कुमार पर किसी काले साए का असर है, जिसके चलते वह ऐसी हरकत करता है।

          अचानक हाथ में टांगी लेकर दौड़ने लगा था संतोष

          सोमवार की शाम संतोष घर के बाहर खड़ा ही था, इस दौरान उसे अचानक क्या हुआ कि वह हाथ में टांगी लेकर दौड़ने लगा। उसके बाद गांव में ही रहने वाले तीन युवकों ने लात-घुंसे औक ​​​​​​​डंडे से पीटना शुरू किया और पीट पीट कर उसका एक हाथ तोड़ दिया। वहीं जहां आग जल रहा था उस पर संतोष बेहोश होकर गिर पड़ा।

          पति के काला साया भगाने झाड़-फूक करा रही थी पत्नी

          इसके बाद संतोष को मरा हुआ समझकर युवक भाग गए। किसी तरह उसे 112 की मदद से जिला मेडिकल कॉलेज जलाया गया जहां उसका इलाज जारी है। जलने से उसका चेहरा भी बुरी तरह से झुलस गया है। लक्ष्मी ने यह भी बताया कि संतोष के ऊपर से काला साया को भगाने गांव में झाड़-फूक और बैग गुनिया करा रहे है। उसकी ये स्थिति कब कैसे हुई यह उन्हें भी नहीं पता है।


                      Hot this week

                      कोरबा: छत्तीसगढ़ राज्योत्सव-2026 में BALCO के प्रदर्शनी पैवेलियन को मिला पुरस्कार

                      पैवेलियन में औद्योगिक संचालन में महिला नेतृत्व, तकनीकी नवाचार...

                      रायपुर : दंतेवाड़ा की माटी से अमेरिका तक बनाई पहचान

                      मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रवासी छत्तीसगढि़या गणेश कुमार...

                      कोरबा: ’विष्णु की पाती से मिला स्नेह और सम्मान,खिल उठे सास-बहू के चेहरे’’

                      महतारी वंदन योजना से सास-बहू को मिल रहा आर्थिक...

                      Related Articles

                      Popular Categories