CG News : ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर, हादसे में युवक के पैर की उंगली कटी, डेढ़ किमी तक गाड़ी को घसीटा; आरोपी फरार

        गरियाबंद: जिले में तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में ड्राइवर के बाएं पैर की दूसरी उंगली कट गई। युवक को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामला सिटी कोतवाली क्षेत्र का है।

        जानकारी के मुताबिक, गरियाबंद से राजिम की ओर भूसा भरकर जा रहे ट्रक ने विपरीत दिशा से आ रही बाइक को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे के बाद बाइक सवार दोनों युवक सड़क किनारे जा गिरे। ड्राइवर ओम कुमार मंडावी के बाएं पैर की दूसरी उंगली कटकर अलग हो गई।

        युवक को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

        युवक को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

        आरोपी ड्राइवर फरार

        टक्कर के बाद बाइक ट्रक के अगले चक्के में जा फंसी, जो घसीटते हुए डेढ़ किमी दूर मालगांव पुल के पहले निकल सकी। नेशनल हाईवे- 130 सी पर हुए हिट एंड रन के इस हादसे के बाद आरोपी ड्राइवर ट्रक को मालगांव के आगे हाईवे पर छोड़कर फरार हो गया है।

        हादसे में बाइक क्षतिग्रस्त हो गई।

        हादसे में बाइक क्षतिग्रस्त हो गई।

        पुलिस ने ट्रक को किया जब्त

        प्रत्यक्षदर्शियों ने तत्काल डायल 108 को कॉल कर बुलाया। घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डॉक्टर हरीश चौहान ने कहा कि युवक की उंगली कटी है, इलाज चल रहा है। हालत खतरे से बाहर है। सिर पर भी हल्की चोट लगी है। हादसा सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया है। पुलिस ने ट्रक को अपने कब्जे में ले लिया है। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।



                Hot this week

                रायपुर: ’सेवा मेरा योगदान’ में श्रमदान से स्वच्छता का संदेश, स्वच्छता दीदियों के योगदान का हुआ सम्मान’

                ’सारागांव में जनप्रतिनिधियों और अधिकारी-कर्मचारियों ने किया श्रमदान, सार्वजनिक...

                Related Articles

                Popular Categories