Chhattisgarh : स्कॉर्पियो की टक्कर से बाइक सवार सरपंच की मौत, अंबिकापुर-बनारस मार्ग पर कोहरे के कारण हादसा; सिर पर आई गंभीर चोट

              सूरजपुर: अंबिकापुर-बनारस मुख्य मार्ग पर भटगांव थानाक्षेत्र अंतर्गत मसान नाला पुल में बुधवार सुबह तेज रफ्तार स्कॉर्पियो की टक्कर से बाइक सवार सरपंच की मौत हो गई। स्कॉर्पियो की टक्कर से बाइक सवार सरपंच पुल के नीचे जा गिरे। सिर में चोट के कारण उनकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे का कारण कोहरा बताया गया है।

              जानकारी के मुताबिक, बलरामपुर जिले के ग्राम धमनी के सरपंच रामसागर सिंह शेषर 40 वर्ष बुधवार सुबह अपनी बाइक क्रमांक सीजी 30 सी 7453 में सवार होकर सेंट्रल स्कूल अंबिकापुर में आयोजित पैरेंट्स मीटिंग में शामिल होने के लिए निकले थे।

              हादसे में बाइक सवार सरपंच की हो गई मौत

              हादसे में बाइक सवार सरपंच की हो गई मौत

              अंबिकापुर-बनारस मुख्य मार्ग पर नगर पंचायत जरही से लगे मसान नाला पुलिया पार करने के दौरान सामने से आ रही स्कॉर्पियो क्रमांक सीजी 28 एम 3095 ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।

              पुल से नीचे गिरे मौके पर मौत
              स्कार्पियो की टक्कर से रामसागर सिंह शेषर छिटककर पुल से नीचे जा गिरे। सिर में गंभीर चोट आने के कारण उनकी मौके पर मौत हो गई। घटना की सूचना पर भटगांव थाना प्रभारी राजेंद्र साहू पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को पंचनामा के बाद पीएम के लिए अस्पताल भिजवाया। राम सागर शेषर सरपंच संघ रामचंद्रपुर के ब्लॉक अध्यक्ष थे।

              शव लेकर बनारस जा रहे थे स्कार्पियो सवार
              स्कॉर्पियो सवार तखतपुर बिलासपुर से डेड बॉडी लेकर बनारस जा रहे थे। हादसे का कारण सुबह छाया घना कोहरा बताया गया है। पुलिस ने स्कॉर्पियो चालक के खिलाफ धारा 304 ए के तहत अपराध दर्ज कर स्कॉर्पियो को जब्त कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है।


                              Hot this week

                              रायपुर : राष्ट्रीय हाथकरघा दिवस पर भव्य राज्य स्तरीय समारोह आज

                              मुख्यमंत्री करेंगे ‘कोशल फेब’ ब्रांड और ‘बिलासा’ लोगो का...

                              रायपुर : जीवन में संघर्ष से मिली सफलता ही इतिहास रचती है – राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा

                              बलौदाबाजार के ऐतिहासिक विकास और युवाओं के स्वर्णिम भविष्य...

                              रायपुर : जरूरतमंदो की संजीवनी बना छत्तीसगढ़ का समाज कल्याण मॉडल

                              सामाजिक सुरक्षा से आत्मनिर्भरता की राह पररायपुर (डॉ. दानेश्वरी...

                              रायपुर : मुख्यमंत्री साय ने की जनसंपर्क विभाग के ‘मुस्कुराता बस्तर’ पहल की सराहना

                              कार्टून कला बच्चों में रचनात्मकता, संवेदनशीलता और सकारात्मक सोच...

                              Related Articles

                              Popular Categories