Raigarh News : जंगल में रस्सी में झूलता मिला नर कंकाल, फांसी लगाकर आत्महत्या करने की आशंका, मृतक की हुई शिनाख्त; 1 फरवरी से था लापता

              रायगढ़: जिले की पूंजीपथरा थाना क्षेत्र के जंगल में गुरुवार की सुबह रस्सी में झूलता हुआ नर कंकाल मिलने का मामला सामने आया है। जानकारी मिलते ही पूजीपथरा थाने की पुलिस मौके पर पहुंचकर आगे की कार्रवाई में जुट गई। जांच कार्रवाई में नरकंकाल की पहचान कर ली गई।

              जानकारी के अनुसार, पूंजीपथरा थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले छोटे पुरूडीपा के जंगल में रस्सी में झुलता हुआ नरकंकाल मिला है। मौके पर मिले कपड़ो के आधार पर मृतक की पहचान भगतराम धनवार ( 55 साल) के रूप में की गई है।

              1 फरवरी से घर से लापता था भगतराम धनवार

              मृतक के परिजनों ने बताया कि भगतराम धनवार बीते 1 फरवरी से घर से लापता था। काफी खोजबीन करने के बावजूद उसका कहीं पता नहीं चल रहा था। आशंका जताई जा रही है कि किसी कारणवश ने उसने जंगल में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है।

              कंकाल को पोस्टमार्टम के लिए भेजा

              बहरहाल पूंजीपथरा थाना प्रभारी त्रिनाथ त्रिपाठी अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचकर आगे की कार्रवाई में जुट गई है। पुलिस मृतक के कंकाल को पोस्टमार्टम के लिये अस्पताल भेजते हुए आगे की कार्रवाई में जुट गई है।


                              Hot this week

                              रायपुर : मुख्यमंत्री ऊर्जा राहत योजना के तहत उपभोक्ताओं को मिलता रहेगा छूट का लाभ

                              छत्तीसगढ़ में मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र एवं झारखंड की तुलना में...

                              रायपुर : वन अधिकार पत्रधारकों के भूमि सीमा संबंधी विवादों का अब होगा स्थायी समाधान

                              व्यक्तिगत वन अधिकार पत्रों में अब भू-निर्देशांक किए जाऐंगे...

                              Related Articles

                              Popular Categories