Chhattisgarh : नगर निगम के यात्री प्रतीक्षालय से हटाई गई सांसद की फोटो, सामान्य सभा में पार्षद ने जताई आपत्ति; फिर से फोटो लगाने की मांग

          मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर: नगर निगम चिरमिरी के सामान्य सभा का विशेष सम्मेलन काफी हंगामेदार रहा। विशेष सम्मेलन में विभिन्न मुद्दों पर पार्षदों ने जमकर सवाल-जवाब किए। इस सभा में नगर निगम चिरमिरी के यात्री प्रतीक्षालय से कोरबा लोकसभा की सांसद ज्योत्सना महंत के फोटो हटाए जाने पर आपत्ति दर्ज किया गया।

          दरअसल, महापौर निधि से निर्मित नगर निगम चिरमिरी के यात्री प्रतीक्षालय से कोरबा लोकसभा की सांसद ज्योत्सना महंत के फोटो को हटा दिया गया है। निगम के यात्री प्रतीक्षालय में जहां महापौर कंचन जायसवाल के साथ-साथ स्थानीय सांसद ज्योत्सना महंत जी का भी फ़ोटो लगाया गया था।

          ज्योत्सना महंत वर्तमान में कोरबा लोकसभा से है सांसद

          सत्ता पक्ष की वरिष्ठ पार्षद बबीता सिंह का कहना है कि ज्योत्सना महंत वर्तमान में अभी भी सांसद हैं। इसके बावजूद नगर निगम द्वारा रातों-रात उनकी फ़ोटो महापौर निधि से नवनिर्मित यात्री प्रतीक्षालय से हटा दिया गया हैं। पार्षद बबीता सिंह ने कहा कि आख़िर किसके दिशा-निर्देश पर माननीय सांसद का फोटो हटाया गया और ये अपमान जनक कार्रवाई की गयी। इसकी मैं कड़ी निंदा करती हूं।

          महापौर कंचन जायसवाल

          महापौर कंचन जायसवाल

          पार्षद बबीता सिंह ने जल्द से जल्द उक्त यात्री प्रतीक्षालय में सांसद ज्योत्सना महंत की फ़ोटो फिर से सम्मानपूर्वक लगाने की मांग की हैं। साथ ही उक्त अनुचित कार्रवाई में संलिप्त लोगों पर कार्रवाई की मांग की हैं।

          महापौर कांग्रेस की फिर भी कांग्रेसी सांसद की फोटो हटाई गयी

          दरअसल, नगर निगम चिरमिरी में कांग्रेस पार्टी से महापौर हैं और स्थानीय सांसद भी कांग्रेस पार्टी से सांसद हैं। इसके बावजूद वो भी महापौर निधि से निर्मित यात्री प्रतीक्षालय में पहले से लगी हुई माननीय सांसद की फ़ोटो हटाना आमजनों में चर्चा का विषय हैं। उक्त मामले को उठाने वाली पार्षद भी कांग्रेस पार्टी से हैं।


                      Hot this week

                      Related Articles

                      Popular Categories