रायपुर: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय पहुंचे राजिम हेलीपेड…

          • हेलीपेड में हुआ राज्य के मुखिया का भव्य स्वागत

          रायपुर: मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय आज राजिम कुंभ कल्प महोत्सव के आयोजन में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने के लिए राजिम हेलीपेड पहुंचे। जहां जनप्रतिनिधियों और नागरिकों ने उनका हार्दिक स्वागत किया। मुख्यमंत्री को देखने लोग उमड़ पड़े। मुख्यमंत्री के साथ अंतर्राष्ट्रीय कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा भी राजिम पहुंचे।

          मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

          राजिम में बनाए गए हेलीपेड स्थल पर सांसद श्री चुन्नीलाल साहू, राजिम विधायक श्री रोहित साहू, कमिश्नर डॉ. संजय अलंग, कलेक्टर श्री दीपक अग्रवाल, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री अमित तुकाराम कांबले सहित गणमान्य नागरिक एवं जनप्रतिनिधियों ने पुष्प गुच्छ देकर आत्मीय स्वागत किया।


                      Hot this week

                      Related Articles

                      Popular Categories