रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने भगवान श्री राजीव लोचन की पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की…

          रायपुर: मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय आज राजिम कुंभ कल्प मेला में शामिल हुए। उन्होंने राजिम स्थित भगवान श्री राजीव लोचन की पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की। मुख्यमंत्री ने भगवान श्री राजीव लोचन का विधि विधान से पूजा अर्चना कर प्रार्थना की। इस अवसर पर अंतर्राष्ट्रीय कथा वाचक पंडित प्रदीप मिश्र, महासमुंद सांसद श्री चुन्नीलाल साहू, राजिम विधायक श्री रोहित साहू सहित अन्य स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालुगण मौजूद रहे। इस अवसर पर मंदिर परिसर में बड़ी संख्या में श्रद्धालुगण प्रदेश के मुखिया को देखने आतुर रहे।

          मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय
          मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय

                      Hot this week

                      Related Articles

                      Popular Categories