Janjgir-Champa : संदिग्ध हालत में मिली युवक की लाश, शराब पीने को लेकर भाई के साथ हुई थी लड़ाई; शव पर मिले चोट के निशान

        जांजगीर-चांपा: जिले के ग्राम सिवनी में युवक की लाश घर में मिली है। मृतक का नाम संतोष बरेठ (35) है। उसके शव पर चोट के गहरे निशान हैं। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया। मामला चांपा थाना क्षेत्र का है।

        मृत युवक की मां सुशीला बाई ने बताया कि उसके 3 बेटे शिव, सुरेश और संतोष बरेठ हैं। शिव और सुरेश जम्मू-कश्मीर में रहकर मजदूरी करते हैं। छोटा बेटा संतोष यहीं घर पर था। कुछ दिनों पहले मंझला बेटा सुरेश भी घर आया हुआ था।

        कमरे में पड़ा मिला युवक संतोष बरेठ का शव।

        कमरे में पड़ा मिला युवक संतोष बरेठ का शव।

        शराब पीने को लेकर दोनों भाइयों में विवाद

        संतोष को शराब पीने की लत थी और वो अक्सर नशे में ही घर भी आता था। इसे लेकर रोजाना दोनों भाइयों के बीच लड़ाई होती थी। सोमवार की शाम करीब 4 बजे संतोष नशे में धुत घर पहुंचा। इससे नाराज सुरेश ने उसे टोका, तो विवाद बढ़ने लगा।

        मां ने बीच-बचाव की कोशिश की, लेकिन झगड़ा होता रहा

        मां ने बीच-बचाव की कोशिश की, लेकिन दोनों शांत नहीं हुए। इसके बाद वो घर से निकल गई और बर्मबाबा चौक के पास बैठी रही। रात करीब साढ़े 8 बजे वो घर लौटी, तो देखा कि छोटा बेटा कमरे में जमीन पर पड़ा हुआ है। मां ने उसे कई बार आवाज लगाई, लेकिन उसने कोई जवाब नहीं दिया। इस पर गांव के लोगों को मां ने बुलाया। जांच करने पर पता चला कि युवक की मौत हो चुकी है।

        शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया गया

        इसके बाद पुलिस को घटना की सूचना दी गई। घटनास्थल पर पुलिस पहुंची और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए बीडीएम अस्पताल लाया गया। शव को मर्चुरी में रखा गया था। मंगलवार को पोस्टमॉर्टम कराकर परिजनों को शव सौंपा गया।

        शव पर चोट के निशान

        ASI दिलीप सिंह ने बताया कि संतोष बरेठ और उसके मंझले भाई सुरेश के बीच विवाद की जानकारी सामने आई है। संदिग्ध हालत में शव मिला है, शरीर पर चोट के निशान हैं। हत्या की आशंका जताई जा रही है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से मौत की असल वजहों का पता चलेगा। फिलहाल परिजनों से पूछताछ की गई है।



                Hot this week

                रायपुर : सेवा संकल्प अभियान के तहत पर्यटन स्थलों पर स्वच्छता श्रमदान

                विश्व पर्यटन दिवस पर कर्मघोगेश्वर, अमृतधारा, सीतामढी, चांगदेवी सहित...

                रायपुर : सटीक निशाने से ईशा सिंह ने बढ़ाया भारत का मान, एशियन गेम्स में जीता रजत पदक

                महिला 25 मीटर पिस्टल व्यक्तिगत स्पर्धा में शानदार प्रदर्शन,...

                Related Articles

                Popular Categories