रायपुर: मुख्यमंत्री ने महाशिवरात्रि पर प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं…

              रायपुर: मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। इस अवसर पर उन्होंने भगवान शिव से प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की है। महाशिवरात्रि की पूर्व संध्या पर जारी अपने शुभकामना संदेश में मुख्यमंत्री ने कहा है कि पूरे देश के साथ-साथ छत्तीसगढ़ में भी महाशिवरात्रि का त्यौहार श्रद्धा और भक्तिभाव से मनाया जाता है। शिवभक्तों के लिए महाशिवरात्रि का दिन विशेष महत्व रखता है। पुराणों के अनुसार महाशिवरात्रि के दिन भगवान शिव और माता पार्वती का विवाह हुआ था। माना जाता है यह दिन आध्यात्मिक शक्ति और ऊर्जा प्राप्ति के लिए महत्वपूर्ण है।


                              Hot this week

                              रायपुर : अंबिकापुर से दिल्ली एवं कोलकाता के लिए हवाई सेवा का शुभारंभ 30 मार्च से

                              मुख्यमंत्री विष्णु देव साय करेंगे वर्चुअल शुभारंभ रायपुर (BCC NEWS...

                              रायपुर : असम के तैराकों ने राज्यपाल डेका से की सौजन्य भेंट

                              9 पदक जीतकर बने फर्स्ट रनर-अपरायपुर (BCC NEWS 24):...

                              रायपुर : मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने सुनी ‘मन की बात’

                              प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विचारों को बताया प्रेरणादायीप्रधानमंत्री मोदी...

                              Related Articles

                              Popular Categories