रायपुर: अप्रेंटिसशीप मेला 11 मार्च को

          • 100 से अधिक पदों पर होगी भर्ती

          रायपुर: शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था, सड्डू में अप्रेंटिसशीप मेला का आयोजन 11 मार्च की सुबह 9 बजे किया जाएगा। स्थानीय रोजगार को प्रोत्साहन देने के उद्देश्य से मेले का आयोजन किया जा रहा है। प्लेसमेंट कैंप में जायसवाल निको सिलतरा, हीरा पावर प्लांट रायपुर, जिंदल स्टील प्लांट रायपुर, अशोक लिलेन रायपुर, श्याम टेक्नो रायपुर, इंडुस टावर लिमिटेड रायपुर, डाइकिन ए.सी. रायपुर, माना एयरपोर्ट, डागा कार ए.सी. आमापारा, वोल्टस ए.सी., टाटा लार्डस ए.सी., कल्तरू पावर ट्रांसमिशन खोरपा, रजत एक्यूपमेंट भनपुरी आदि संस्था उपस्थित रहेंगे। 100 से अधिक पदों के लिए अप्रेंटिसशीप मेले में रोजगार दिए जाएंगे।


                      Hot this week

                      Related Articles

                      Popular Categories