Chhattisgarh : 67 लाख 84 हजार की ऑनलाइन धोखाधड़ी, गुजरात और तमिलनाडु से 2 आरोपी गिरफ्तार; शेयर ट्रेडिंग के नाम पर डाउनलोड कराया था फर्जी ऐप

        राजनांदगांव: जिले में शेयर ट्रेडिंग के नाम पर करीब 67 लाख रुपए की ऑनलाइन ठगी करने वाले 2 आरोपियों को साइबर सेल की टीम ने गिरफ्तार किया है। एक आरोपी को गुजरात के गोधरा और दूसरे को तमिलनाडु के कन्याकुमारी से गिरफ्तार किया गया।

        साइबर पुलिस ने बताया कि वैशाली में रहने वाले भावेश वाल्दे ने शेयर ट्रेडिंग के नाम पर 67 लाख 84 हजार रुपए की ऑनलाइन धोखाधड़ी की शिकायत दर्ज कराई थी। आरोपियों ने व्हाट्सएप पर लिंक भेजकर भावेश को ग्रुप ज्वाइन कराया। इसके बाद 160 फीसदी मुनाफे के लिए ऑनलाइन शेयर ट्रेडिंग ऐप एपीके डाउनलोड कराया।

        शेयर ट्रेडिंग के नाम परल ठगी करने वाले आरोपी को किया गया गिरफ्तार।

        शेयर ट्रेडिंग के नाम परल ठगी करने वाले आरोपी को किया गया गिरफ्तार।

        ट्रांसफर कराई गई राशि को कराया होल्ड

        इसी ऐप के जरिए भावेश से अधिक से अधिक मुनाफा देने का लालच देकर इतनी बड़ी राशि की ठगी कर कर ली गई। साइबर टीम ने मामले की जांच शुरू की। जिसके बाद जल्द एक्शन लेते हुए आरोपियों के खाते में ट्रांसफर हुए करीब 48.50 लाख रुपए को अकाउंट में होल्ड कराया।

        पुलिस ने धोखाधड़ी के आरोपी को किया गिरफ्तार।

        पुलिस ने धोखाधड़ी के आरोपी को किया गिरफ्तार।

        ठगों को गुजरात और तमिलनाडु से किया गया गिरफ्तार

        बैंक अकाउंट्स और मोबाइल नंबर के माध्यम से जांच करते हुए 2 टीम गुजरात और तमिलनाडु भेजी गई। जहां गुजरात के गोधरा से आरोपी मुकेश सालाट को गिरफ्तार किया गया। वहीं फर्जी बैंक खाता खोलकर साइबर आरोपियों को कमीशन पर उपलब्ध कराने वाले सचिन राजेश को कन्याकुमारी से पकड़ा गया है।



                Hot this week

                रायपुर : रायपुर में संपत्तियों का होगा हाई-टेक ड्रोन सर्वे और GIS मैपिंग

                पुराने कागजी रिकॉर्ड होंगे डिजिटल, RDA की हर संपत्ति...

                रायपुर : बैटरी चलित ट्राइसाइकिल ने दिनेश की राह की आसान

                दिनेश को अब काम पर आने-जाने के लिए नहीं...

                Related Articles

                Popular Categories