Chhattisgarh : SP-कलेक्टर कार्यालय के पास फांसी पर मिली युवती की लाश, सहेलियों के साथ गई थी अमृतधारा महोत्सव, रात को नहीं लौटी घर

              मनेंद्रगढ़: कलेक्टर और एसपी कार्यालय के पास युवती का फांसी पर झूलता शव मिला है। युवती पिता के मना करने के बाद भी सहेलियों के साथ अमृतधारा महोत्सव देखने गई थी। रात को वह घर नहीं लौटी। पूरा मामला मनेंद्रगढ़ थाना क्षेत्र का है।

              मिली जानकारी के मुताबिक परिजनों ने जब सुबह उसके सहेली को कॉल किया तो युवती ने कहा कि वह घर नहीं जाएगी। कुछ घंटों बाद युवती का शव फांसी पर झूलता मिला। मनेंद्रगढ़ पुलिस मामले में जांच कर रही है।

              जानकारी के मुताबिक, ग्राम चिमटीमार निवासी सुलोचनी सिंह (19) शनिवार को अमृतधारा महोत्सव देखने के लिए निकली। उसने अपने पिता भगवान सिंह को फोन लगाकर बताया कि वह सहेलियां राधा सिंह और पूर्णिमा के साथ अमृतधारा जा रही है। पिता ने उसे वहां जाने से मना किया तो युवती ने फोन काट दिया और अमृतधारा चली गई।

              रात को नहीं लौटी घर
              सुलोचनी सिंह रात को घर नहीं लौटी। उसके घरवालों ने सोचा कि वह सहेलियों के साथ होगी। जब सुबह भगवान सिंह सुलोचनी की सहेलियों पूर्णिमा और राधा सिंह के घर पहुंचे तो वह दोनों के घर नहीं मिली।

              पूर्णिमा ने सुलोचनी को फोन किया तो उसने फोन उठाया और कहा कि वह घर नहीं आएगी। वह कहां है, इस संबंध में उसने जानकारी नहीं दी और फोन काट दिया। बाद में कई बार कॉल करने पर उसने फोन नहीं उठाया।

              कलेक्टर कार्यालय के पास लगा ली फांसी
              सुलोचनी का शव दोपहर में लोगों ने कलेक्टर कार्यालय से करीब 500 मीटर दूरी पर फांसी पर झूलता देखा। सरपंच उजित नारायण की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पंचायत प्रतिनिधि सुलोचनी को पहचान गए और उन्होंने सूचना भगवान सिंह को दी।

              आशंका है कि पिता की डांट की डर से उसने फांसी लगा ली है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। युवती के पास से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। उसके मोबाइल की जांच की जा रही है।


                              Hot this week

                              KORBA : बालको के पाड़ीमार वार्ड में 25 लाख रू. से सड़क डामरीकरण कार्य प्रारंभ

                              उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन एवं महापौर संजूदेवी राजपूत ने...

                              रायपुर : ढोलकल ट्रैकिंग रूट का हुआ लोकार्पण

                              दंतेवाड़ा में पर्यटन विकास और स्थानीय रोजगार को मिलेगा...

                              Related Articles

                              Popular Categories