Monday, February 23, 2026

              Chhattisgarh : जलप्रपात में सैलानियों पर मधुमक्खियों का हमला, दो लोग घायल, पिकनिक मनाने गए थे सभी दोस्त

              रानीदहरा जलप्रपात में सैलानियों पर मधुमक्खियां हमला

              Kawardha: कवर्धा के बोड़ला विकासखंड के प्रमुख पर्यटक स्थल में शुमार रानीदहरा जलप्रपात में मधुमक्खियां ने सैलानियों पर हमला बोल दिया। बताया जा रहा है कि रायपुर से घूमने पहुंचे सैलानियों को मधुमक्खियां ने काटा। दो लोगों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है, जहां दोनों का इलाज जारी है।

              मिली जानकारी के मुताबिक गोरखनाथ सिंह और अमरदीप सिंह अपने साथियों के साथ रानी दहरा जलप्रपात घूमने पहुंचे थे। घूमने के दौरान धुएं के चलते मधुमक्खियां ने उन पर अचानक हमला कर दिया। अन्य साथियों ने भाग कर अपने आप को बचा लिया, लेकिन गोरखनाथ सिंह और अमरदीप सिंह को मधुमक्खियां ने जमकर काटा।

              इसके बाद आनन-फानन में उनके साथियों ने कार में बैठाकर इलाज के लिए बोड़ला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया जहां, उनका इलाज चल रहा है। ड्यूटी पर उपस्थित डॉक्टर कुजूर ने बताया कि दोनों घायलों की स्थिति ठीक है। इलाज के बाद उनको छुट्टी दे दी जाएगी।


                              Hot this week

                              रायपुर : मिशन कनेक्ट से सुकमा में सुदृढ़ हुआ जनविश्वास : इमली के पेड़ तले सजी चौपाल

                              हर घर जल आपूर्ति से पोंगाभेज्जी के ग्रामीण प्रसन्न विकास...

                              रायपुर : वन परिक्षेत्र अधिकारी से आहरण-संवितरण अधिकार छीना

                              रायपुर (BCC NEWS 24): कोण्डागांव वनमण्डल के मर्दापाल परिक्षेत्र...

                              रायपुर : बागबाहरा के 132/33 केवी उपकेंद्र की क्षमता 126 एमवीए पहुंची

                              ओवरलोड से राहत, अब 63 एमवीए का दूसरा ट्रांसफार्मर...

                              रायपुर : सुकमा की 33 पंचायतों में मिशन कनेक्ट के तहत प्रशासन की दस्तक

                              अंत्योदय के कल्याण भावना के साथ अधिकारी पहुँचे गाँव-गाँवशासकीय...

                              Related Articles

                              Popular Categories