Breaking : देश में नागरिकता संशोधन कानून लागू, नोटिफिकेशन जारी; गैर मुस्लिम PAK, बांग्ला और अफगान शरणार्थियों को नागरिकता मिलेगी

              नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने सिटीजनशिप अमेंडमेंट एक्ट यानी CAA का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इसके साथ ही यह कानून देशभर में लागू हो गया है। CAA को हिंदी में नागरिकता संशोधन कानून कहा जाता है। इससे पाकिस्तान, बांग्लादेश अफगानिस्तान से आए गैर- मुस्लिम शरणार्थियों को नागरिकता मिलने का रास्ता साफ हो जाएगा।

              कयास थे कि पीएम मोदी इसका ऐलान करेंगे, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। इससे पहले मोदी ने सोशल मीडिया X पर सिर्फ अग्नि-5 मिसाइल के सफल परीक्षण पर DRDO के वैज्ञानिकों को बधाई दी। लिखा- मिशन दिव्यास्त्र के लिए हमें अपने वैज्ञानिकों पर गर्व है।

              CAA को लेकर सरकार की तैयारी
              CAA के ऑनलाइन पोर्टल को रजिस्ट्रेशन के लिए तैयार कर लिया गया है। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने इसका ड्राई रन भी कर लिया है। सूत्रों ने कहा कि CAA इन पड़ोसी देशों के उन शरणार्थियों की मदद करेगा जिनके पास दस्तावेज नहीं हैं। मंत्रालय को लंबी अवधि के वीजा के लिए सबसे ज्यादा आवेदन पाकिस्तान से मिले हैं।

              गृह मंत्री अमित शाह दो महीने में दो बार कह चुके थे कि CAA लोकसभा चुनाव से पहले लागू किया जाएगा। यह देश का कानून है। इसे कोई रोक नहीं सकता। संसद ने CAA पर 11 दिसंबर 2019 को मुहर लगाई थी। हालांकि, सरकार इस कानून को लागू करने के लिए नियम-कायदे बनाने की समय सीमा 8 बार बढ़ा चुकी है।


                              Hot this week

                              रायपुर : सुशासन तिहार बना जनविश्वास का उत्सव

                              सुशासन तिहार शासन और जनता के बीच विश्वास का...

                              रायपुर : सियान गुड़ी का प्रभारी सचिव अंकित आनंद ने किया निरीक्षण

                              94 वरिष्ठ नागरिक पंजीकृत, 32 को मिल रही फिजियोथेरेपी...

                              रायपुर : रेत के अवैध उत्खनन के मामले में तीन ट्रैक्टर जब्त

                              रायपुर (BCC NEWS 24): राजनांदगांव जिले में रेत के...

                              Related Articles

                              Popular Categories