Tuesday, February 24, 2026

              CG News : व्यापारी की मालवाहक गाड़ी से 2 लाख रुपए चोरी, होली की खरीदारी करने आया था, सीसीटीवी फुटेज में कैद हुए आरोपी

              दुर्ग-भिलाई: दुर्ग के लिंक रोड पावरहाउस में होली की खरीदारी कर रहे व्यापारी के गाड़ी की डिग्गी से 2 लाख रुपए अज्ञात आरोपियों ने चोरी कर लिए। सूचना पर पहुंची पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। शुरुआती फुटेज में दो युवक नजर आ रहे हैं। फिलहाल छावनी पुलिस और एसीसीयू की टीम प्रार्थी से पूछताछ कर रही है।

              जानकारी के मुताबिक, राज किराना डूंडेरा का व्यापारी राकेश साहू शुक्रवार को होली की खरीदारी करने मालवाहन गाड़ी से भिलाई पहुंचा था। वह होली के लिए रंग गुलाल खरीदी के लिए लिंक रोड पावर हाउस गया। व्यापारी ने बताया कि मालवाहक गाड़ी में सामने केबिन में 2 लाख रुपए कैश रखे हुए थे।

              पीड़ित व्यापारी राकेश साहू

              पीड़ित व्यापारी राकेश साहू

              एक्टिवा में आए अज्ञात आरोपी ने पार किए 2 लाख

              व्यापारी आसपास के दुकान में खरीदारी कर ही रहा था। पीड़ित व्यापारी चोरी के समय लिंक रोड हनुमान मंदिर के पास एक राशन की दुकान से सामान ले रहा था। इसी दौरान एक्टिवा में आए दो अज्ञात आरोपियों ने मौका पाकर उसके गाड़ी से 2 लाख रुपए चोरी कर फरार हो गए। व्यापारी ने चोरी होने की सूचना तत्काल पुलिस को दी।

              फुटेज में नजर आए दो युवक

              छावनी टीआई चेतन चंद्राकर पेट्रोलिंग टीम के साथ मौके पर पहुंचे। एसीसीयू की टीम भी मौके पर पहुंची। टीम ने घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जिसमें शुरुआती फुटेज में एक एक्टिवा में दो युवक वाहन के पास दिखाई दे रहे हैं, जो कि चोरी करने के बाद बिहार होटल की तरफ भागे हैं। फिलहाल पुलिस व्यापारी से पूछताछ कर आरोपियों का सुराग जुटाने में लगी है।


                              Hot this week

                              रायपुर : बारनवापारा अभयारण्य : जहां हर कदम पर है प्रकृति का रोमांच

                              रायपुर (BCC NEWS 24): छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से...

                              रायपुर : कार्य मंत्रणा समिति की बैठक आयोजित

                              रायपुर (BCC NEWS 24): विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह...

                              रायपुर : सुकमा की 33 पंचायतों में मिशन कनेक्ट के तहत प्रशासन की दस्तक

                              अंत्योदय के कल्याण भावना के साथ अधिकारी पहुँचे गाँव-गाँवशासकीय...

                              Related Articles

                              Popular Categories