Friday, February 20, 2026

              KORBA: होली के अवसर पर मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का किया गया आयोजन…

              • ईएलसी व एनएसएस क्लब के सदस्यों द्वारा अभियान चलाकर नागरिकों को मतदान के लिए कर रहे प्रेरित
              • आमजनों को मतदाता जागरूकता की दिलाई गई शपथ

              कोरबा (BCC NEWS 24): कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री अजीत वसंत के निर्देशन में आगामी लोकसभा चुनाव में मतदान प्रतिशत बढ़ाने तथा शतप्रतिशत मतदान के लक्ष्य को प्राप्त करने हेतु स्वीप गतिविधियों के अंतर्गत नियमित रूप से मतदाता जागरूकता कार्यक्रम जिले में जारी हैं। इसी कड़ी में शासकीय ईवीपीजी महाविद्यालय के एनएसएस और ईएलसी क्लब के द्वारा होली के अवसर पर मतदाता जागरूकता कार्यक्रम के अंतर्गत मतदान को प्रेरित करने वाले आकर्षक रंगोली एवं मेहंदी बनाकर लोगों को मतदान के प्रति जागरूक किया गया।

              इसी प्रकार कमला नेहरू महाविद्यालय के ईएलसी क्लब के सदस्यों द्वारा रंगो के त्यौहार में घर-घर जाकर मतदाता जागरूकता अभियान चलाया गया। अभियान के माध्यम से आमजनों को मतदान की उपयोगिता की जानकारी देते हुए लोकतंत्र की मजबूती में अपना योगदान देने हेतु प्रेरित किया जा रहा है। इस दौरान महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा आमजनों को अनिवार्य मतदान हेतु मतदाता जागरूकता की शपथ दिलाई गयी।


                              Hot this week

                              रायपुर : स्व-सहायता समूह से जुड़कर बनी लखपति दीदी

                              रायपुर (BCC NEWS 24): राज्य शासन की ग्रामीण आजीविका...

                              रायपुर : 9 लीटर कच्ची महुआ शराब जब्त

                              रायपुर (BCC NEWS 24): मुंगेली जिले में अवैध मदिरा...

                              Related Articles

                              Popular Categories