Chhattisgarh : कांग्रेस की तीसरी लिस्ट, 4 प्रत्याशियों में 2 महिला उम्मीदवार, बिलासपुर से देवेंद्र यादव, कांकेर से बीरेश ठाकुर को मौका; दीपक बैज का टिकट कटा

        रायपुर: छत्तीसगढ़ में कांग्रेस ने बाकी बची 4 लोकसभा सीटों के लिए मंगलवार रात प्रत्याशियों के नामों की घोषणा कर दी है। इस लिस्ट में PCC चीफ दीपक बैज का नाम नहीं है। कयास लगाए जा रहे थे कि उन्हें कांकेर से टिकट मिल सकता है, लेकिन वहां से बीरेश ठाकुर को प्रत्याशी बनाया गया है।

        वहीं बिलासपुर से देवेंद्र यादव उम्मीदवार घोषित हुए हैं। सरगुजा से शशि सिंह और रायगढ़ से डॉ मेनका देवी सिंह को टिकट मिला है। इससे पहले शनिवार को आई सूची में बस्तर सीट से पूर्व मंत्री कवासी लखमा को लोकसभा उम्मीदवार घोषित किया था।

        लोकसभा सीटकांग्रेस प्रत्याशी2019 में किसे मिला थाकिसकी जीत हुई थी
        सरगुजाशशि सिंहखेलसाय सिंहरेणुका सिंह (बीजेपी)1,57,873 वोट से
        रायगढ़डॉ. मेनका देवी सिंहलालजीत सिंह राठियागोमती साय(बीजेपी)66,249 वोट से
        बिलासपुरदेवेंद्र यादवअटल श्रीवास्तवअरुण साव(बीजेपी)1,41,763 वोट से
        कांकेरबीरेश ठाकुरबीरेश ठाकुरमोहन मंडावी
        (बीजेपी)
        6914 वोट से
        रायपुरविकास उपाध्यायप्रमोद दुबेसुनील सोनी
        (बीजेपी)
        3,48,664 वोट से
        दुर्गराजेंद्र साहूप्रतिमा चंद्राकरविजय बघेल(बीजेपी)3,90,652 वोट से
        महासमुंदताम्रध्वज साहूधनेंद्र साहूचुन्नीलाल साहू(बीजेपी)
        89,695 वोट से
        राजनांदगांवभूपेश बघेलभोलाराम साहूसंतोष पांडेय
        (बीजेपी)
        1,11,966 वोट से
        कोरबाज्योत्सना महंतज्योत्सना महंतज्योत्सना महंत
        (कांग्रेस)
        26,349 वोट से
        बस्तरकवासी लखमादीपक बैजदीपक बैज
        (कांग्रेस)
        38,982 वोट से
        जांजगीरशिव कुमार डहरियारवि भारद्वाजगुहाराम अजगले
        (बीजेपी)
        82,435 वोट से


                Hot this week

                रायपुर : बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा

                लखना, बेमता और बलौदीखुर्द का दौरा कर जताया संबलहर...

                Related Articles

                Popular Categories