BILASPUR : भाई ने भाई के गले पर ब्लेड से मारा, होली के बीच दोनों में हुआ झगड़ा, आरोपी के खिलाफ थाने में FIR दर्ज

        BILASPUR: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में होली त्योहार के बीच बड़े भाई ने छोटे भाई के गले पर ब्लेड से हमला कर दिया। इस वारदात में छोटे भाई की हालत गंभीर बताई जा रही है। सिम्स हॉस्पिटल में इलाज चल रहा है। पूरा मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र के मिनीबस्ती जरहाभाठा इलाके का है।

        वारदात के बाद घायल युवक की मां राजकुमारी मरकाम ने सिविल लाइन थाने में शिकायत दर्ज कराई है। जहां उन्होंने बताया कि वह मिनीबस्ती जरहाभाठा में रहती है। उसका बड़ा लड़का बलराम जोशी और छोटा लड़का राम जोशी है।

        राम जोशी के गले से खून बहने लगा

        मां ने बताया कि दोनों होली के दिन शाम पर आपसी विवाद कर एक दूसरे से उलझ गए। जहां गुस्से में आकर बलराम जोशी ने अपने छोटे भाई राम जोशी पर ब्लेड से हमला कर दिया। इस बीच वह बीच बचाव करने पहुंची, तब तक राम जोशी के गले से खून बहने लगा।

        बड़े बेटे के खिलाफ थाने पहुंची मां

        वारदात के बाद आनन-फानन में राम जोशी को सिम्स हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया। जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। वहीं इस घटना से मां राजकुमारी मरकाम ने अपने बड़े बेटे बलराम जोशी के खिलाफ़ सिविल लाइन थाने में दर्ज कराई है। जहां पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।



                Hot this week

                रायपुर : छत्तीसगढ़ में 26 अक्टूबर से सतर्कता जागरूकता सप्ताह-2026 का होगा आयोजन

                ‘सत्यनिष्ठा से समृद्धि’ रहेगी थीमरायपुर (BCC NEWS 24): छत्तीसगढ़...

                KORBA : सेवा संकल्प अभियान : चित्रकला और भाषण प्रतियोगिताओं में 1359 विद्यार्थियों ने लिया हिस्सा

                विकासखंड स्तर के प्रथम एवं द्वितीय स्थान प्राप्त विद्यार्थियों...

                Related Articles

                Popular Categories