कोरबा : 9, 10, 17 व 21 अप्रैल को बंद रहेगा पशुवध कार्य…

        कोरबा (BCC NEWS 24): नगर पालिक निगम केरबा क्षेत्रांतर्गत संचालित समस्त वधशालाओं एवं मांस विक्रय की दुकानों को दिनांक 9, 10, 17 व 21 अप्रैल को पूर्ण रूप से बंद रखा जाएगा। इन तिथियों में किसी प्रकार का पशुवध न होगा और न ही मांस का विक्रय होगा। निगम द्वारा 09 अप्रैल गुडीपाडवा , 10 अप्रैल चैटीचांद, 17 अप्रैल को रामनवमी तथा 21 अप्रैल को महावीर जयंती के विशिष्ट अवसर पर पशुवधगृहों व मांस विक्रय की दुकानों को पूर्ण  रूप से बंद रखने तथा किसी भी प्रकार का पशुवध न करने और न ही मांस का विक्रय करने के निर्देश समस्त पशुवधगृह संचालकों व संबंधित दुकानदारों के दिए है। उक्त तिथियों में यदि किसी भी दुकान में मांस का विक्रय किया जाता है तो मांस जप्त कर संबंधित के विरूद्ध यथोचित कानूनी कार्यवाही की जाएगी। 



                Hot this week

                रायपुर : महानदी का जलस्तर बढ़ने से बाढ़ प्रभावित गांवों में राहत-बचाव कार्य जारी

                सूरजगढ़ एवं परसापाली के प्रभावित ग्रामीणों को राहत शिविरों...

                रायपुर : सीधी और सच्ची बात साहस के साथ रखें युवा, नई सोच को दें नई पहचान – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

                मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ नेक्स्ट यूथ कॉन्क्लेव में हुए शामिल, विभिन्न...

                Related Articles

                Popular Categories