Monday, February 23, 2026

              KORBA : भाजपा कोरबा एवं रामपुर विधानसभा का कार्यकर्ता सम्मेलन 5 अप्रैल को, कई दिग्गज होंगे शामिल…

              कोरबा (BCC NEWS 24): आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर भारतीय जनता पार्टी के विभिन्न विधानसभा क्षेत्र में कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। इसी तारतम्य में कल 5 अप्रैल को कोरबा जिले के कोरबा एवं रामपुर विधानसभा क्षेत्र में कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है । कोरबा विधानसभा क्षेत्र का कार्यकर्ता सम्मेलन सरस्वती शिशु मंदिर बुधवारी बाजार कोरबा में सुबह 10:30 बजे से आयोजित किया गया है वहीं रामपुर विधानसभा क्षेत्र का कार्यकर्ता सम्मेलन सरस्वती शिशु मंदिर रजगामार में दोपहर 1 बजे से आयोजित किया जाना है।

              इन कार्यकर्ता सम्मेलनों में मुख्य रूप से भाजपा कोरबा लोकसभा प्रत्याशी सुश्री सरोज पाण्डेय के साथ साथ केबिनेट मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल, राम विचार नेताम, लखन लाल देवागन, पूर्व गृह मंत्री ननकी राम कँवर सहित भारतीय जनता पार्टी के समस्त वरिष्ठ कार्यकर्ता एवं नेता उपस्थित रहेंगे।

              इन विधानसभा कार्यकर्ता सम्मेलन में विधानसभा क्षेत्र में निवासरत भारतीय जनता पार्टी के सभी जिला पदाधिकारी कार्य समिति सदस्य के साथ-साथ सभी मण्डल अध्यक्ष, समस्त कार्यकर्ता, मंडल के पदाधिकारी, व विधानसभा क्षेत्र के जिला पंचायत सदस्य, जनपद सदस्य, सरपंच, पंच, बूथ अध्यक्ष, सचिव, सदस्य शाहिद सभी निर्वाचित जनप्रतिनिधि गाने एवं सामान्य कार्यकर्ता को आमंत्रित किया गया है।


                              Hot this week

                              रायपुर : वन परिक्षेत्र अधिकारी से आहरण-संवितरण अधिकार छीना

                              रायपुर (BCC NEWS 24): कोण्डागांव वनमण्डल के मर्दापाल परिक्षेत्र...

                              रायपुर : बागबाहरा के 132/33 केवी उपकेंद्र की क्षमता 126 एमवीए पहुंची

                              ओवरलोड से राहत, अब 63 एमवीए का दूसरा ट्रांसफार्मर...

                              रायपुर : सुकमा की 33 पंचायतों में मिशन कनेक्ट के तहत प्रशासन की दस्तक

                              अंत्योदय के कल्याण भावना के साथ अधिकारी पहुँचे गाँव-गाँवशासकीय...

                              रायपुर : मिशन कनेक्ट से सुकमा में सुदृढ़ हुआ जनविश्वास : इमली के पेड़ तले सजी चौपाल

                              हर घर जल आपूर्ति से पोंगाभेज्जी के ग्रामीण प्रसन्न विकास...

                              Related Articles

                              Popular Categories