CG : 13 फर्जी फर्मों के एक नेटवर्क का पर्दाफाश, एक IP एड्रेस से भरा रिटर्न; सेंट्रल GST की टीम ने किया अरेस्ट

              RAIPUR: रायपुर में केंद्रीय जीएसटी ने एक व्यक्ति को फर्जी तरीके से टैक्स बचाने के मामले में गिरफ्तार किया है। आरोपी ने टैक्स बचाने के लिए 13 फर्जी फर्मों का निर्माण किया। फिर उसकी आड़ में फेक बिल बनाकर टैक्स की चोरी कर रहा था। जीएसटी टीम को इस बात की भनक तब लगी जब एक ही आईपी एड्रेस से कई जीएसटी रिटर्न भरे गए।

              आरोपी हेमंत ने फरवरी 2024 तक 62 करोड़ 73 लाख के फर्जी इनपुट टैक्स क्रेडिट लिया। इसके अलावा उसने आगे अन्य टैक्स पेयर को 51 करोड़ 42 लाख फर्जी इनपुट टैक्स क्रेडिट पास ऑन किये।

              हेमंत कसेरा को साथ ले जाती पुलिस और केंद्रीय जीएसटी की टीम।

              हेमंत कसेरा को साथ ले जाती पुलिस और केंद्रीय जीएसटी की टीम।

              जीएसटी आयुक्त ने बताया कि खुफिया जानकारी और डाटा एनालिसिस करने पर उन्हें पता चला कि रायपुर में रहने वाले हेमंत कसेरा टैक्स चोरी से जुड़े संदिग्ध काम कर रहा है। इसके बाद अफसरों की टीम ने जांच पड़ताल की तो उन्हें 13 फर्जी फर्म मिली। जिसे टैक्स बचाने के लिए बनाया गया था। ये फर्म बिना किसी व्यक्ति और सामान के संचालित थी। फर्म के नाम से केवल फर्जी बिल बनाए जा रहे थे।

              तलाशी में कई डॉक्यूमेंट बरामद

              इस एक्शन में टीम को बड़ी संख्या में आधार कार्ड पैन कार्ड चेक बुक और मोबाइल के साथ-साथ कई अन्य कागजात भी मिले है। इसके अलावा आरोपी से पूछताछ करने में उसने ये बात स्वीकार भी की।

              इसी गाड़ी में सवार होकर आई थी केंद्रीय जीएसटी की टीम।

              इसी गाड़ी में सवार होकर आई थी केंद्रीय जीएसटी की टीम।

              न्यायालय से जेल भेजा

              इस मामले में सीएसटी रायपुर ने टैक्स चोरी और फर्जी बिल्डिंग के मामले में हेमंत कसेरा को गिरफ्तार करके न्यायालय में पेश किया है। इस तरह के मामले में टीम में अब तक 15 आरोपियों की गिरफ्तारी कर चुकी है।


                              Hot this week

                              रायपुर : लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से की सौजन्य भेंट

                              मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने शॉल, स्मृति-चिन्ह एवं बस्तर दशहरा...

                              रायपुर : साय सरकार के सुशासन का असर

                              जल जीवन मिशन ने बदली ग्राम पंडरी की तकदीर,...

                              रायपुर : वंदन योजना से बढ़ रही महिलाओं की आर्थिक ताकत, परिवारों को मिल रहा नया संबल

                              नियमित सहायता राशि से महिलाओं में बढ़ा आत्मविश्वास, बच्चों...

                              रायपुर : मलेरिया मुक्त छत्तीसगढ़ अभियान का 14वां चरण

                              बीजापुर के मिनागट्टा में 145 लोगों का स्वास्थ्य सर्वे,...

                              Related Articles

                              Popular Categories