बिलासपुर : पान वाले ने अतिक्रमण दस्ते पर छोड़ा कुत्ता, कार्रवाई करने पहुंची थी टीम; देर रात तक दुकान खुली रहने की थी शिकायत

              BILASPUR: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में पान वाले ने कार्रवाई करने पहुंचे नगर निगम के अतिक्रमण दस्ते पर कुत्ता छोड़ दिया। इस दौरान कुत्ते ने अतिक्रमण प्रभारी प्रमिल शर्मा पर हमला कर दिया। हालांकि, इसके बाद भी निगम की टीम ने दुकान को सील कर दिया है। दरअसल, पान दुकान देर रात तक दुकान खुली रहती थी, जिससे यहां असामाजिक तत्वों का जमावड़ा लगा रहता था।

              तारबाहर थाना क्षेत्र के श्रीकांत वर्मा मार्ग चौक पर मैग्नेटो माल के सामने साईं पान सेंटर नाम से दुकान है, इसे नरेंद्र ठाकुर चलाता है। वह रोज देर रात तक दुकान खोल कर रखता था, जिस वजह से देर रात तक वहां असामाजिक तत्वों की भीड़ लगी रहती थी। पुलिस भी कई बार कार्रवाई कर चुकी है, लेकिन इसके बाद भी वो समय पर दुकान बंद नहीं करता था।

              अतिक्रमण विभाग की टीम ने पान दुकान को सील कर दिया है।

              अतिक्रमण विभाग की टीम ने पान दुकान को सील कर दिया है।

              पुलिस ने नगर निगम को लिखी चिट्‌ठी
              दुकान संचालकों की हरकतों से परेशान होकर पुलिस ने नगर निगम को चिट्‌ठी लिखी। जिसमें दुकान का लाइसेंस निरस्त कर संचालक पर कार्रवाई करने की बात कही गई। इसके बाद निगम की टीम ने दुकान संचालक को समझाइश के साथ चेतावनी दी थी कि देर रात तक दुकान खुली रही तो उसे सील कर दिया जाएगा। उसे नोटिस भी दिया गया था।

              कार्रवाई करने टीम पहुंची तो छोड़ दिया कुत्ता
              पान दुकान संचालक नरेंद्र ठाकुर इसके बाद भी नहीं माना, जिसके बाद गुरुवार को नगर निगम का अतिक्रमण दस्ता दुकान को सील करने पहुंचा। इस दौरान उसे दुकान खाली करने की चेतावनी दी गई। इससे गुस्साए नरेंद्र ने प्रभारी प्रमिल शर्मा पर कुत्ता छोड़ दिया। कुत्ते ने उन्हें काटा भी। हालांकि, इसके बाद भी नगर निगम की टीम ने दुकान को सील कर दिया।


                              Hot this week

                              रायपुर : कस्तूरबा गांधी विद्यालय झिरमिटी में ‘शाला प्रवेश उत्सव’ संपन्न

                              पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल ने किया छात्राओं का स्वागतरायपुर...

                              रायपुर : छत्तीसगढ़ शराब व्यसन मुक्ति अभियान की राज्य स्तरीय समीक्षा बैठक सम्पन्न

                              भारत माता वाहिनी योजना के विस्तार, नशामुक्ति केन्द्रों की...

                              रायपुर : अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर बलरामपुर में होगा भव्य सामूहिक योगाभ्यास

                              महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े होंगी मुख्य...

                              रायपुर : सुशासन में आधुनिक कृषि को बढ़ावा, कम लागत में बढ़ी उपज और गुणवत्ता

                              नैनो उर्वरक से बदली खेती की तस्वीर, किसान राममनोहर...

                              Related Articles

                              Popular Categories