कोरबा : हाथी से बचने छत पर चढ़ा परिवार, घर की बाड़ी में घूम रहा था हाथी, छत पर चढ़ कर बचाई जान

        KORBA: कोरबा में हाथी रिहायशी इलाके में घुसने लगे हैं। जिले के कटघोरा वन मंडल के परला गांव में गुरुवार रात दूसरी बार हाथी एक घर में घुस गया। हाथी से जान बचाने के लिए एक परिवार के लोग घर की छत पर चढ़ गए। सूचना मिलने पर वन अमला मौके पर पहुंचा और ग्रामीणों की जान बचाई। काफी मशक्कत के बाद हाथी को जंगल की ओर खदेड़ा गया।

        जानकारी के मुताबिक, गांव की पास जंगल से लगे राजकुमार गोस्वामी का एक मकान है। वह अपनी पत्नी और एक बेटी साथ रहते हैं। राजकुमार गोस्वामी ने बताया कि रात 8 बजे लगभग खाना खाने के बाद सभी सोने के लिए चले गए थे। लगभग 9 बजे के करीब हाथी की गरजने की आवाज सुनी।

        जान बचाने सीढ़ी से छत पर चढ़े परिवार वाले

        राजकुमार और उसका परिवार बाड़ी के तरफ खिड़की से झांक कर देखा तो एक हाथी बाड़ी में विचरण कर रहा था। इसके बाद राजकुमार, उसकी पत्नी और बच्ची किसी तरह अपनी जान बचाने सीढ़ी के ऊपर चढ़कर खपराई वाले छत पर चढ़ गए। इस दौरान वे हाथी की हर गतिविधियों पर ऊपर से ही नजर रख रहे थे।

        वन विभाग ने हाथी को जंगल की ओर खदेड़ा

        जब हाथी के आने की खबर ग्रामीणों को पता चली तब तत्काल इसकी सूचना वन विभाग को दी गई। घटना की सूचना मिलते वन विभाग की टीम दलबल के साथ मौके पर पहुंची और रेस्क्यू कर हाथी को जंगल की ओर खदेड़ा।

        झुंड से बिछड़ कर अकेले घूम रहा हाथी

        बताया जा रहा है कि यह हाथी झुंड से बिछड़ कर अकेले ही विचरण कर रहा है जो जंगल में आसपास घूमते अक्सर लोगों को दिख जाता है। वन विभाग में इस घटना के बाद आसपास गांव में मुनादी करा दी है। वहीं लोगों को जंगल न जाने की हिदायत दी है और शाम होते ही घर के अंदर रहने की सलाह लोगों को दी जा रही है।



                Hot this week

                रायपुर : छत्तीसगढ़ कोलाहल नियंत्रण विधेयक, 2026 पर जनता से मांगे गए सुझाव

                विधेयक के प्रारंभिक प्रारूप पर नागरिकों और संस्थाओं को...

                Related Articles

                Popular Categories