छत्तीसगढ़ : नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत पर FIR, मोदी का सिर फोड़ने वाले विवादित बयान पर एक्शन; BJP ने चुनाव आयोग में की थी शिकायत

        रायपुर: छत्तीसगढ़ के नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत के विवादित बयान को लेकर उनके खिलाफ FIR दर्ज हुई है। बीजेपी ने निर्वाचन आयोग से इसकी शिकायत की थी। दरअसल, महंत ने राजनांदगांव में आयोजित भूपेश बघेल की नामांकन रैली में कहा था कि पीएम मोदी का मूड़ (सिर) फोड़ने वाला आदमी चाहिए।

        जिला निर्वाचन अधिकारी राजनांदगांव के निर्देश पर SDM अतुल विश्वकर्मा ने कोतवाली थाने में FIR दर्ज कराई है। इसमें महंत के छत्तीसगढ़ी में दिए बयान को आधार बनाया गया है। साथ ही कार्रवाई करने की बात कही गई है।

        सीएम विष्णुदेव साय ने कहा था कि, कांग्रेसियों में हिम्मत है तो वे पहले मेरे सिर पर लाठी मारें।

        सीएम विष्णुदेव साय ने कहा था कि, कांग्रेसियों में हिम्मत है तो वे पहले मेरे सिर पर लाठी मारें।



                Hot this week

                Related Articles

                Popular Categories