CG : नदी में डूबकर गई एक साल के बच्चे की जान, मां नहा रही थी, तभी खेलते-खेलते पानी में पहुंचा मासूम, डूबकर हुई मौत

              दुर्ग: जिले के तांदुला नदी में डूबकर एक साल के बच्चे की मौत हो गई। महिला नदी में अपने बच्चे को लेकर नहाने गई थी। बच्चा किनारे खेल रहा था, लेकिन खेलते-खेलते वो अचानक नदी में आ गया और डूबकर उसकी मौत हो गई। मामला अंडा थाना क्षेत्र का है।

              जानकारी के मुताबिक, शांतनु यादव और उसकी पत्नी सोनिया जांजगीर-चांपा जिले के पामगढ़ ब्लॉक के रहने वाले हैं। उनका एक साल का बच्चा आयुष था। परिवार ईंट भट्ठे में काम करने के लिए जांजगीर से दुर्ग आया था। शुक्रवार को सोनिया अपने बच्चे को लेकर तांदुला नदी में नहाने गई। उसने बच्चे को किनारे में छोड़ दिया।

              बच्चे का शव नदी से निकाला गया

              कुछ देर बाद मां ने देखा कि उसका बच्चा कहीं नजर नहीं आ रहा है। उसने पानी में बच्चे की तलाश की, लेकिन वो नहीं मिला। मौके पर भीड़ जमा हो गई। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों की मदद से बच्चे को नदी में ढूंढा। कुछ देर के बाद बच्चे का शव पानी में डूबा हुआ मिला।

              अंडा थाना प्रभारी श्रद्धा पाठक ने बताया कि बच्चे की जांच करवाई गई, जिसमें डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिया गया है। मामले की जांच कर रही है।


                              Hot this week

                              रायपुर : मोंगरा बैराज के कार्यों के लिए 2.90 करोड़ रूपए स्वीकृत

                              रायपुर (BCC NEWS 24): छत्तीसगढ़ शासन, जल संसाधन विभाग...

                              रायपुर : मंत्रालय में सिविल सर्विस डे मनाया गया

                              रायपुर (BCC NEWS 24): मुख्य सचिव श्री विकासशील की...

                              रायपुर : प्रधानमंत्री आवास योजना से स्वयं के पक्के मकान का सपना हुआ साकार

                              ग्राम लालाकापा के प्रभा को मिला सुरक्षित, मजबूत पक्का...

                              KORBA : दुर्घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण के लिए त्वरित और ठोस कदम उठाने के निर्देश

                              कलेक्टर-एसपी की अध्यक्षता में सड़क सुरक्षा बैठक में महत्वपूर्ण...

                              Related Articles

                              Popular Categories