Janjgir-Champa : रेलवे ट्रैक पर कई टुकड़ों में मिला युवक का शव, ट्रेन के सामने कूदकर की आत्महत्या, मृतक की नहीं हुई पहचान

        जांजगीर-चांपा: जिले के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के ग्राम बिरगहनी रेलवे ट्रैक पर एक अज्ञात युवक का शव मिला है। बताया जा रहा है कि युवक ने ट्रेन के सामने कूद कर आत्महत्या की है। युवक के शरीर के साथ सिर के कई टुकड़े होने के कारण पहचान नहीं हो सकी है। फिलहाल अज्ञात युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल के मर्चुरी में रखा गया है।

        जानकारी के अनुसार, रेलवे लाइन में काम करने वाले कर्मचारियों से सूचना मिली की शुक्रवार की रात एक युवक का रेलवे ट्रैक पर शव पड़ा हुआ। शरीर कई हिस्सों में बटा हुआ है। चेहरा भी बुरी तरह से बिगड़ चुका है और धड़ से अलग हो गया है। सूचना पाकर मौके पर पुलिस पहुंची और शव को देखा। रात होने के कारण शव को उठाया नहीं गया, जिससे रेलवे ट्रैक पर ही शव पड़ा रहा।

        शव की पहचान नहीं हुई

        वहीं शनिवार की सुबह सिटी कोतवाली पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा गया। सिटी कोतवाली पुलिस ने बताया कि युवक की पहचान नहीं हुई है।पहचान के लिए तस्वीर आस-पास के थाने और अन्य जिले के थानों में भेजी गई है, ताकि परिजनों का पता चल सके।

        सिटी कोतवाली पुलिस ने युवक की पहचान के लिए बताया कि मृतक युवक ने सामने हरा रंग और पीछे लाल रंग का टी शर्ट, नीले रंग की जींस, हाथ में कड़ा पहना हुआ है।



                Hot this week

                रायपुर : छत्तीसगढ़ में विधि विरुद्ध क्रिया-कलाप मामलों की समीक्षा के लिए समीक्षा प्राधिकरण गठित

                सेवानिवृत्त न्यायाधीश गौतम चौरडिया नियुक्त किए गए समीक्षा प्राधिकरण...

                रायपुर : माटेगहन में आजीविका डबरी बनी समृद्धि की संवाहक

                जल संरक्षण के साथ खुले कृषि और मत्स्य पालन...

                Related Articles

                Popular Categories