Janjgir-Champa : रेप का आरोपी 39 दिन बाद पुणे महाराष्ट्र से गिरफ्तार, ​​​​​​​नाबालिग को शादी का दिया झांसा, कई बार किया दुष्कर्म

              जांजगीर-चांपा: जिले में नाबालिग से दुष्कर्म करने वाले फरार आरोपी को 39 दिनों के बाद पुणे महाराष्ट्र के सोलापुर से गिरफ्तार किया गया है। आरोपी अमित कश्यप (22 साल) को जांजगीर-चांपा जिला लाकर विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। मामला अकलतरा थाना क्षेत्र का है।

              जानकारी के अनुसार, अकलतरा थाने में नाबालिग बालिका ने परिजनों के साथ 26 फरवरी को रिपोर्ट दर्ज कराई थी। नाबालिग ने बताया कि पचरी गांव का रहने वाला अमित कश्यप ने शादी का झांसा देकर उसके साथ जबरदस्ती करते हुए कई बार दुष्कर्म किया है। जिसपर आरोपी अमित कश्यप के खिलाफ कई धाराओं और पाक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया।

              आरोपी की स्वीकार किया जुर्म

              मामला दर्ज होने के बाद से आरोपी अमित कश्यप फरार चल रहा था। पुलिस इसकी तलाश कर रही थी। इसी दौरान आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने साइबर सेल की मदद ली गई, जिसमें आरोपी अमित कश्यप का मोबाइल लोकेशन सोलापुर पुणे महाराष्ट्र में होने पर पुलिस टीम पहुंची। आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर अपना जुर्म स्वीकार किया है।


                              Hot this week

                              रायपुर : छत्तीसगढ़ में NEET-UG (MBBS/BDS) प्रथम चरण काउंसिलिंग हेतु ऑनलाईन आवेदन प्रारंभ

                              रायपुर (BCC NEWS 24): कार्यालय आयुक्त चिकित्सा शिक्षा, स्वास्थ्य...

                              रायपुर : डी.डी.ओ. के बैंक खातों में अव्ययित राशि का ब्यौरा देने के निर्देश

                              प्रधान महालेखाकार कार्यालय ने बजट नियंत्रक अधिकारियों को 14...

                              Related Articles

                              Popular Categories