CG : स्पीड पोस्ट के माध्यम से जान से मारने की धमकी, पत्र में लिखा- पत्रकारिता छोड़ दे, या फिर मरने के लिए तैयार हो जा, पुलिस जांच में जुटी

        नारायणपुर: जिले के इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के एक पत्रकार को स्पीड पोस्ट के माध्यम से जान से मारने की धमकी मिली है। पत्रकार के पास जो धमकी भरा पत्र पहुंचा है उसमें लिखा है कि, मरने के लिए तैयार हो जा, ज्यादा समय नहीं है तेरे पास, या फिर पत्रकारिता छोड़ दे। इस धमकी भरे पत्र के बाद पत्रकार ने जिले के SP से मामले के संबंध में लिखित शिकायत की है।

        दरअसल, नारायणपुर के पत्रकार रवि साहू को धमकी मिली है। रवि साहू ने दैनिक भास्कर से बातचीत में बताया कि, 6 अप्रैल की सुबह 11 बजे उनके घर पोस्टमेन एक लिफाफा लेकर आया। प्रेषक में किसी मो. इस्माइल का नाम लिखा हुआ था। जब लिफाफा खोलकर देखा तो उसमें सफेद कागज में नीली स्याही से लिखा था कि, कि मरने के लिए तैयार हो जा, ज्यादा समय नहीं है तेरे पास, या फिर पत्रकारिता छोड़ दे।

        SP से की शिकायत

        रवि ने बताया कि, उसकी किसी से कोई दुश्मनी नहीं है। वह किसी मोहम्मद इस्माइल को नहीं जानता है। ये लेटर मिलने के बाद जिले के SP को लिखित में आवेदन दिया गया है। साथ ही चुनाव का समय है, ऐसे में कवरेज करने जाना है। इस लेटर के बाद से जान का खतरा बना हुआ है। फिलहाल पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।



                Hot this week

                KORBA : सेवा संकल्प अभियान के तहत जिले में लगेंगे विशेष शिविर

                नगरीय निकाय एवं जनपद पंचायत क्षेत्रों में आज से...

                रायपुर : गैर-आवासीय खेल अकादमी चयन ट्रायल : 144 खिलाड़ियों ने कराया पंजीयन

                पहले दिन खिलाड़ियों का पंजीयन, दस्तावेज, शारीरिक दक्षता और...

                बिलासपुर : एसईसीएल मुख्यालय के 09 कर्मियों के सेवानिवृत्त पर भावभीनी विदाई दी गयी

                बिलासपुर (BCC NEWS 24): एसईसीएल मुख्यालय बिलासपुर से सेवानिवृत्त...

                Related Articles

                Popular Categories