KORBA: लोकसभा निर्वाचन 2024 : अभ्यर्थियों के प्रवेश, नामांकन व्यवस्था हेतु कलेक्टर व एसपी ने लिया जायजा

              • कलेक्ट्रेट परिसर के मुख्य द्वार से प्रस्तावित कक्ष का किया निरीक्षण

              कोरबा (BCC NEWS 24): लोकसभा निर्वाचन 2024 अंतर्गत कोरबा लोकसभा नामांकन की प्रक्रिया 12 अप्रैल से प्रारंभ हो रही है। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री अजीत वसंत के निर्देशन में अधिकारियों की टीम निर्वाचन में आवश्यक व्यवस्था हेतु लगाई गई है। चूंकि कलेक्टोरेट में ही नामांकन की प्रक्रिया संचालित होगी। इसलिए यहां नाम-निर्देशन के लिए कक्ष निर्धारित करने के साथ ही नामांकन के लिए आने वाले प्रत्याशियों, प्रस्तावकों और अधिकारियों-कर्मचारियों के प्रवेश हेतु रूट तय किया जा रहा है। अभ्यर्थियों के प्रवेश तथा नामांकन को लेकर कलेक्टर श्री वसंत और पुलिस अधीक्षक श्री सिद्धार्थ तिवारी ने चिन्हित स्थानों का अवलोकन किया।

              इस दौरान उन्होंने नामांकन फार्म बिक्री, अभ्यर्थियों के प्रवेश, मीडिया हेतु आवश्यक व्यवस्था, चिन्हांकित स्थानों पर बैरिकेटिंग, सूचना पट्टिका और सुरक्षा व्यवस्था के संबंध में अपर कलेक्टर श्री दिनेश कुमार नाग, पीडब्ल्यूडी के कार्यपालन अभियंता श्री जी. आर. जांगड़े तथा सीएसपी कोरबा श्री भूषण एक्का, डिप्टी कलेक्टर श्री गौतम सिंह को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।


                              Hot this week

                              रायपुर : “आकार-2026”: रंग, रचनात्मकता और परंपरा का महाकुंभ

                              संस्कृति विभाग का कला प्रशिक्षण शिविर 25 मई सेदेशज...

                              रायपुर : सुशासन तिहार में बिना भटके पूरा हुआ फौती नामांतरण का कार्य

                              हितग्राही ओम प्रकाश सिंह ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय...

                              Related Articles

                              Popular Categories