KORBA: भाजपा प्रत्याशी सुश्री सरोज पांडेय की ऐतिहासिक जीत के लिए पार्षद नरेंद्र देवांगन उतरे मैदान में, कर रहे धुंआधार प्रचार प्रसार…

        • कोरबा शहर के विभिन्न वार्डो में नुक्कड़ सभा में हुए शामिल

        कोरबा (BCC NEWS 24): लोकसभा की भाजपा प्रत्याशी सुश्री सरोज पांडेय की ऐतिहासिक जीत के लिए पार्षद नरेंद्र देवांगन मैदान में उतर आए हैं और धुंआधार प्रचार प्रसार करने में लगे हैं. नरेंद्र देवांगन भाजपा जिला युवा मोर्चा के जिला महामंत्री और वार्ड क्रमांक 16 के पार्षद हैं, उन्होंने भाजपा की कोरबा लोकसभा प्रत्याशी सुश्री सरोज पांडेय के साथ शहर के विभिन्न वार्ड जैसे खरमोरा, दादर खुर्द, पोड़ीबहार, कोहडिया में नुक्कड़ सभा की.

        इस अवसर पर सभा में उपस्थित आम जनता को संबोधित करते हुए महामंत्री श्री देवांगन ने कहा की ये हमारे कोरबा का सौभाग्य है कि केंद्रीय नेतृत्व हमारे कोरबा लोकसभा से प्रत्याशी हैं, सरोज दीदी जैसा सशक्त नेतृत्व कोरबा को मिलने जा रहा है। श्री देवांगन ने कहा की भाजपा के केंद्र सरकार ने ही कोरबा शहर के पेयजल आपूर्ति की बड़ी समस्या को आज पूरी तरह से समाप्त कर घर घर नल कनेक्शन दिया है। आज से 10 वर्ष पूर्व कोरबा से जुड़ी एक भी हाईवे फोरलेन सड़क नहीं थी। मोदी जी ने कटघोरा से बिलासपुर, अंबिकापुर मार्ग और अब चांपा व कोरबा से बिलासपुर तक की फोरलेन सड़क निर्माण अंतिम चरण पर है.

        उन्होंने कहा कांग्रेस की सांसद ने कोरबा को सिर्फ ठगने और लूटने का काम किया है। विकास की एक नीव तक नही रखी। पांच साल से कोरबा की सांसद को सब जनता सबक सिखाने के लिए आतुर है। सरोज दीदी के जीतने से कोरबा का चंहुमुखी विकास होगा। राज्य सरकार से विकास के लिए फंड केबिनेट मंत्री लखन लाल देवांगन लाएंगे और केन्द्र से विकास के लिए स्वीकृति सरोज दीदी लाएंगी. नुक्कड़ सभा में वरिष्ठ नेताओं सहित कार्यकर्ता और आम जनता बड़ी संख्या में मौजूद रहे. 



                Hot this week

                रायपुर : रिफॉर्म उत्सव एवं राजभाषा हिंदी पखवाड़ा-2026 का समापन समारोह आयोजित

                रायपुर (BCC NEWS 24): भा.कृ.अनु.प -राष्ट्रीय जैविक स्ट्रेस प्रबंधन...

                रायपुर : एनआईबीएसएम में गांधी जयंती पर स्वच्छता पखवाड़े का समापन एवं सफाई मित्रों का सम्मान

                रायपुर (BCC NEWS 24): भा.कृ.अनु.प-राष्ट्रीय जैविक स्ट्रेस प्रबंधन संस्थान,...

                Related Articles

                Popular Categories