रायपुर: छत्तीसगढ़ में कश्मीर जैसे टारगेट बेस्ड नक्सल ऑपरेशन होगा लॉन्च, केंद्रीय गृह सचिव और IB चीफ ने 10 राज्यों के चीफ सेक्रेटरी, DGP की ली बैठक

          रायपुर: छत्तीसगढ़ में केंद्रीय गृह सचिव और इंटेलिजेंस ब्यूरो(IB) के प्रमुख ने बैठक ली है। बैठक में 10 राज्यों के चीफ सेक्रेटरी और DGP भी ऑनलाइन शामिल हुए। साथ ही बैठक में शांतिपूर्ण लोकसभा चुनाव और नक्सल इलाकों में रणनीति को लेकर चर्चा की गई है। छत्तीसगढ़ में कश्मीर की तरह टारगेट बेस्ड ऑपरेशन लॉन्च करने पर बात की गई।

          दरअसल, राजधानी रायपुर में दो दिवसीय दौरे पर बुधवार को गृहसचिव अजय कुमार भल्ला और आईबी के डायरेक्टर तपन कुमार डेका पहुंचे हैं। इन्होंने बुधवार नवा रायपुर स्थित पुलिस मुख्यालय में बैठक ली। बताया जा रहा है कि बैठक दो राउंड में करीब 6 घन्टे से ज्यादा चली।

          इस बैठक के दूसरे राउंड में छत्तीसगढ़ राज्य के कई बड़े अफसर भी शामिल हुए।

          इस बैठक के दूसरे राउंड में छत्तीसगढ़ राज्य के कई बड़े अफसर भी शामिल हुए।

          अन्य राज्यों के अफसर भी ऑनलाइन जुड़े

          इस बैठक के पहले राउंड में छत्तीसगढ़ समेत आसपास के 10 राज्यों के बड़े अफसर ऑनलाइन शामिल हुए। जिसमें चीफ सेक्रेटरी, DGP और CRPF जैसी केंद्रीय एजेंसियों के प्रमुख भी शामिल हुए। बैठक में राज्यों के बीच कानून और सुरक्षा को लेकर आपसी समन्वय पर भी बात हुई। साथ ही लोकसभा चुनावों को शांतिपूर्ण तरीके से पूरा करने पर बात हुई।

          नवा रायपुर स्थित पुलिस मुख्यालय में बैठक हुई।

          नवा रायपुर स्थित पुलिस मुख्यालय में बैठक हुई।

          नक्सल मोर्च पर होंगे खुफिया ऑपरेशन

          इंटेलिजेंस ब्यूरो के इनपुट के आधार पर नक्सल मोर्चो में आगे कई खुफिया ऑपरेशन की रणनीति बनाई गई। साथ ही खुफिया सूचना पर कश्मीर की तरह टारगेट बेस ऑपरेशन लांच करने पर बात की गई।

          छत्तीसगढ़ में नक्सल मोर्चे पर बातचीत

          इस बैठक के दूसरे राउंड में छत्तीसगढ़ राज्य के कई बड़े अफसर भी शामिल हुए। जिसमें मुख्य सचिव अमिताभ जैन, DGP अशोक जुनेजा, CRPF और अन्य केंद्रीय एजेंसियों के अफसर शामिल हुए। जिसमें बीते दिनों बीजापुर में नक्सलियों के खिलाफ फोर्स को मिली बड़ी सफलता को लेकर चर्चा की गई।

          साथ ही नक्सल ऑपरेशन में आ रही समस्याओं पर बातचीत की गई। जिससे फोर्स की जरूरतों के अनुसार संसाधन मुहैया कराने पर चर्चा की गई।



                    Hot this week

                    रायपुर : छत्तीसगढ़ में मानसून औसतन 100% से अधिक बारिश दर्ज

                    ​रायपुर (BCC NEWS 24): छत्तीसगढ़ में इस मानसून सीजन...

                    रायपुर : अबूझमाड़ में बदला हवाओं का रुख

                    हिंसा छोड़ मुख्यधारा में लौटीं बहनों ने DRG जवानों...

                    रायपुर​ : महतारी वंदन से मैनी के आँगन में बिखरी खुशियाँ

                    रक्षाबंधन पर सजे स्वावलंबन के सपनेरायपुर (BCC NEWS 24):...

                    Related Articles

                    Popular Categories