KORBA: तीन साल के भीतर कोरबा लोकसभा की तस्वीर व तकदीर बदलने का करेंगे काम – सरोज पांडेय

              • पाली-तनाखार विधानसभा क्षेत्र के दौरे पर रही भाजपा प्रत्याशी

              कोरबा (BCC NEWS 24): गुरुवार को कोरबा लोकसभा सीट से बीजेपी प्रत्याशी डॉ सरोज पांडेय अपने दौरा कार्यक्रम के दौरान जिले के पाली-तानाखार विधानसभा अंतर्गत पोड़ी, बतरा, पुलाली, लाफा, सैला, औऱ बुड़बुड़ सहित अन्य जगहों में पहुँची और उन्होंने अपनी जनसभाओं में कांग्रेस पर जमकर बरसा और कांग्रेस की सांसद व प्रत्याशी की जनता के सामने विफल कार्यकाल एवं क्षेत्र में  उनके विफल विकास के उपलब्धियों को गिनाया। साथ ही बीजेपी नेत्री ने पाली- तानाखार की जनता से कांग्रेस कार्यकाल में कांग्रेस की सांसद होने पर उनके सक्रियता एवं विधानसभा को विकास से दूर रखने पर आरोप लगाया।

              बीजेपी प्रत्याशी सरोज पांडेय के पहुचने पर स्थानीय कार्यकर्ताओ द्वारा जगह-जगह पर उनका गर्मजोशी के साथ स्वागत किया गया। सरोज पांडेय ने जनसभा में कोरबा के विकास के साथ-साथ पाली-तानाखार के चहुमुखी विकास के लिए स्वास्थ, शिक्षा सड़क, जनसुविधा से लेकर गांव-गांव, गली-गली, जन-जन के विकास की अनेकोनेक बात कहते हुए जनमानस से सर्वहितैषी भाजापा की मोदी सरकार को चुनने की अपील की।

              कार्यक्रम में बीजेपी नेत्री ने प्रधानमंत्री मोदी के कार्यकाल को विकसित भारत का ऐतिहासिक कार्यकाल बताया वही छत्तीसगढ़ प्रदेश की जनता को भाजपा सरकार में आदिवासी मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और भारत के सर्वोच्च पद पर विराजमान में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को आदिवासी होने पर प्रदेश के लोगो को गौरवान्वित होने की बात कही। इस दौरान अलग-अलग जनसभाओं में कई कांग्रेस नेता व कार्यकर्ताओं ने भाजपा में प्रवेश किया और इस बार कोरबा लोकसभा से कांग्रेस मुक्त करने की बात कहते हुए मोदी की गारंटी पर विश्वास करके बीजेपी का समर्थन किये।

              जनसभा के कार्यक्रम में पूर्व विधायक रामदयाल उइके, भाजपा नेता ज्योतिनंद दुबे, संजय भवनानी, मंडल अध्यक्ष रोशन सिंह, अजय जायसवाल, देवी सिंह टेकाम, ज्ञान सिंह राजपाल, रूप विलास गोस्वामी, कीर्ति कश्यप, जनपद सदस्य श्यामा पांडेय, भास्कर कश्यप, विवेक कौशिक, चंद्रशेखर पटेल सहित अन्य लोग मौजूद रहे। 


                              Hot this week

                              रायपुर : अवैध रूप से भंडारित 20 गैस सिलेण्डर जब्त

                              फरसवानी और बीरतराई में खाद्य विभाग की कार्रवाईरायपुर (BCC...

                              रायपुर : हरी खाद से घटेगी लागत, बढ़ेगी पैदावार

                              राज्य के किसानों को टिकाऊ खेती अपनाने की सलाहरायपुर...

                              रायपुर : केमिकल और औद्योगिक आपदा के लिए सचेत रहने की जरूरत

                              राज्य स्तरीय मॉक एक्सरसाईज की जायेगीरायपुर (BCC NEWS 24):...

                              रायपुर : धोवाताल की 60 महिलाओं ने रची आत्मनिर्भरता की मिसाल

                              धोवाताल बना मॉडल गांव, गौठान से चमकी किस्मतरायपुर (BCC...

                              रायपुर : जिले के दूरस्थ गांव चिंगनार में लगा जनसमस्या निवारण शिविर

                              ग्रामीणों को मिला शासकीय योजनाओं का लाभसांसद और विधायक...

                              Related Articles

                              Popular Categories