CG : नक्सलियों का कोरियर बॉय पकड़ा गया, मार्च में रायपुर लेकर आया था 2 लाख, कई नक्सल लीडर के संपर्क में था

              मोहला-मानपुर: छत्तीसगढ़ के मोहला-मानपुर जिले में पुलिस ने सीतागांव से एक नक्सली सहयोगी को गिरफ्तार किया है, जो नक्सलियों के लिए सामान और पैसों का कोरियर करता था। पुलिस के मुताबिक, वो बीते महीने नक्सलियों का पैसा छोड़ने रायपुर गया था। उसके पास से नक्सल पर्चे, बाइक और मोबाइल जब्त किया गया है।

              जानकारी के मुताबिक, ग्राम मुचर निवासी नक्सल सहयोगी का नाम अशवंत आंधिया बताया जा रहा है। पूछताछ में उसने बताया कि, जनवरी 2022 से नक्सल लीडर विजय रेड्डी, लोकेश सलामे, रिता सलामे, रूपेश, मंगेश, विनोद, राजे और अन्य नक्सलियों के संपर्क में था। उनके लिए सामान सप्लाई का काम करता था। उनके पैसे को एक जगह से दूसरे जगह पहुंचाने का काम करता था।

              रायपुर तक पहुंचाए 2 लाख

              12 मार्च से 16 मार्च के बीच वह शीर्ष नक्सल लीडर विजय रेड्डी से मिला था। जिसने उसे 2 लाख रुपए, एक मेमोरी कार्ड रीडर और कुछ नक्सली पर्चा दिया था। कहा था कि इस पैसे को रायपुर में 20 मार्च को रविशंकर विश्वविद्यालय रायपुर के गेट के सामने एक व्यक्ति को दे देना।

              काम के लिए मिले थे 5 हजार रुपए

              जहां उसे एक सफेद शर्ट और काले पैंट में व्यक्ति मिला। जिसे पैसे दिया था। उसे एक बंद लिफाफा दिया गया, जिसे वह वापस लाकर के विजय रेड्डी के पास पहुंचा दिया। एक मेमोरी कार्ड रीडर भी वापसी में खरीदकर लाने के लिए कहा था। इस काम के लिए उसने उसे 5 हजार दिया था।


                              Hot this week

                              रायपुर : कुसुम की खेती बनी लाभ का सौदा

                              कम पानी में किसानों को अधिक मुनाफारायपुर (BCC NEWS...

                              रायपुर : दो खाद दुकानों की बिक्री 21 दिन के लिए प्रतिबंधित

                              खाद वितरण में गड़बड़ी का मामलारायपुर (BCC NEWS 24):...

                              रायपुर : राजस्व निरीक्षक और पटवारी निलंबित

                              फसल क्षति मुआवजा निर्धारण में लापरवाही बरतने का मामला रायपुर...

                              रायपुर : जल जीवन मिशन ने बदली तस्वीर, हर घर नल से पहुंचा जल

                              कभी नक्सल प्रभावित रहे हेटारकसा के सभी घरों में...

                              Related Articles

                              Popular Categories