Janjgir-Champa : बच्ची की डूबने से मौत, खेलते समय नहर में बही ढाई साल की मासूम, एक किलो मीटर दूर मिला शव

              जांजगीर-चांपा: जिले के रसेड़ा गांव में ढाई साल के मासूम बच्ची की डूबने से मौत हो गई। बच्ची खेलते-खेलते नहर में गिर गई। 30 मिनट बाद बच्ची का शव ग्राम अर्जुनी और करूमहु गांव के बीच माइनर नहर में मिला है। घटना अकलतरा थाना क्षेत्र की है।

              जानकारी अनुसार, ढाई वर्षीय सृष्टि मरकाम अपने दोस्तों के साथ घर के पास करीब 2.45 बजे के आस-पास खेल रही थी। तभी घर के पास से होकर गुजरी माइनर नहर में खेलते-खेलते अचानक गिरी और पानी के तेज बहाव में बह गई। बच्ची के साथ खेल रहे बच्चों ने इसकी जानकारी माता-पिता को दी।

              एक किमी दूर फंसी मिली लाश

              तब तक बच्ची पानी के तेज बहाव में दूर जा चुकी थी। गांव के लोगों ने नहर से बच्ची को बाहर निकालने के लिए खोजबीन की, लेकिन कुछ पता नहीं चला। करीब 30 मिनट बाद बच्ची का शव घटना स्थल से 1 किलो मीटर दूर अर्जुनी और करूमंहु के माइनर नहर में फंसी मिली।

              बच्ची के माथे पर चोट के निशान

              घटना की जानकारी अकलतरा पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को नहर से बाहर निकलवाया। जिसमें बच्ची के माथे में चोट के निशान है। मासूम बच्ची की मौत होने गांव में मातम छा गया है। वहीं, मां का रो-रो कर बुरा हाल है। अकलतरा पुलिस ने पोस्टमॉर्टम के बाद बच्ची के शव को परिजनों को सौंप दिया है।


                              Hot this week

                              रायपुर : सूपाझरिया जलाशय के जीर्णाेद्धार को मिली 3.15 करोड़ की स्वीकृति

                              82 हेक्टेयर क्षेत्र में फिर बहाल होगी सिंचाई सुविधा,...

                              KORBA : सीएम हेल्पलाइन का शुभारंभ शीघ्र- कलेक्टर कुणाल दुदावत

                              सीएम हेल्पलाइन के प्रभावी संचालन के हेतु जिला स्तरीय...

                              रायपुर : देववाड़वी में ‘जनजातीय गरिमा उत्सव’ का हुआ आयोजन

                              ट्रांसेक्ट वॉक, आधार अपडेटेशन, स्वास्थ्य जांच एवं विभागीय स्टॉलों...

                              Related Articles

                              Popular Categories