बिलासपुर : SUV कार-बाइक में जोरदार टक्कर, 2 युवक गंभीर, बीच सड़क में गिरे; दोनों को बेहोशी की हालत में छोड़कर भागे

              बिलासपुर: जिले में शुक्रवार की शाम तेज रफ्तार बाइक और कार में जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार 2 युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने कार को जब्त कर लिया है। पूरा मामला मस्तूरी थाना क्षेत्र का है।

              जानकारी के मुताबिक टिकारी निवासी लखन राय (25) पिता अमृत राय और अक्षय टोंडे (26) पिता लतेलू टोंडे शुक्रवार को किसी काम से मल्हार तरफ जाने के लिए निकले थे। दोनों युवक बाइक पर सवार थे। अभी उनकी बाइक वेद-परसदा के पास पाली मोड़ पर पहुंची थी।

              हादसे के बाद जुटी लोगों की भीड़।

              हादसे के बाद जुटी लोगों की भीड़।

              उसी समय सामने SUV कार क्रमांक CG 10 BL 2549 जा रही थी। इस दौरान बाइक काफी तेज रफ्तार में थी। तभी उनकी बाइक अचानक कार से जा टकराई। इस हादसे में दोनों युवक बाइक से बीच सड़क पर गिर गए।

              सड़क पर बेहोश पड़े थे युवक
              इस दौरान दोनों युवक सड़क पर बेहोश पड़े थे। आसपास के लोगों ने उन्हें देखकर पुलिस को घटना की जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने उन्हें इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। इस बीच उनकी बाइक के रजिस्ट्रेशन नंबर से युवकों की पहचान की गई।

              पुलिस ने जानकारी जुटाकर कार को जब्त कर लिया है। अस्पताल में प्राथमिक इलाज के बाद दोनों घायलों को बिलासपुर रेफर कर दिया गया।

              युवकों की बाइक बुरी तरह से क्षतिग्रस्त।

              युवकों की बाइक बुरी तरह से क्षतिग्रस्त।

              बाइक बुरी तरह से क्षतिग्रस्त
              इस घटना में युवकों की बाइक सड़क से फिसल कर दूर जा गिरी। जिससे उनकी बाइक भी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई है। पुलिस ने बाइक को भी जब्त कर लिया है। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।


                              Hot this week

                              रायपुर : सूपाझरिया जलाशय के जीर्णाेद्धार को मिली 3.15 करोड़ की स्वीकृति

                              82 हेक्टेयर क्षेत्र में फिर बहाल होगी सिंचाई सुविधा,...

                              रायपुर : मनरेगा की जल क्रांति से बदली गांव की तकदीर

                              सामुदायिक सिंचाई कूप बना किसानों की समृद्धि का आधारअब...

                              रायपुर : सुशासन तिहार में हितामेटा बना जनसेवा का बड़ा केंद्र

                              ग्रामीणों को मिला योजनाओं का त्वरित लाभ, नुक्कड़ नाटक...

                              रायपुर : सुशासन तिहार में दिव्यांग लक्ष्मीनाथ को मिली नई राह

                              मोटराइज्ड ट्राइसिकल और आवास की चाबी से बदली जिंदगीरायपुर...

                              Related Articles

                              Popular Categories