CG : बेटी 5 दिन से बंधक, पुलिस ने डांटकर भगाया, पिता ने की SP से शिकायत; लगाई न्याय की गुहार

          BALRAMPUR: छत्तीसगढ़ के बलरामपुर में 5 दिन से 14 साल की नाबालिग बच्ची को बंधक बनाकर रखा गया है। पिता जब मामले की रिपोर्ट लिखाने थाने पहुंचे तो पुलिस ने उसे डांट कर भगा दिया और बोल दिया कि रिपोर्ट नहीं लिखेंगे। पूरा मामला रघुनाथ नगर थाना क्षेत्र का है।

          लड़की के पिता ने कहा कि पुलिस बंधक बनाने वाले लड़कों को थाने लाई थी, लेकिन रातभर थाने में रखने के बाद बिना कुछ कार्रवाई के ही उन्हें छोड़ दिया। लड़की के पिता ने कहा कि बेटी के से शारीरिक शोषण का डर रहा है। कहीं कोई अनहोनी न हो जाए।

          पिता ने आरोप लगाया है कि उसकी लड़की को ग्राम केसारी के देव नारायण और भानु बुलाकर ले गए थे। 5 दिन से वह घर नहीं लौटी है। थाने में शिकायत दर्ज नहीं होने पर SP से शिकायत कर न्याय की गुहार लगाई है।



                    Hot this week

                    रायपुर : रक्षा सूत्र से बंधा ‘पक्के घर’ का संकल्प

                    मोहला की ग्राम पंचायतों में अनूठे अंदाज में मनाया...

                    कोरबा : BALCO ने आपसी विश्वास, स्नेह और एकजुटता के पर्व रक्षाबंधन को धूमधाम से मनाया

                    बालकोनगर (BCC NEWS 24): वेदांता एल्यूमिनियम मेटल लिमिटेड की...

                    Related Articles

                    Popular Categories