KORBA: जलाराम मंदिर में रामनवमी उत्सव 17 अप्रैल को

              कोरबा (BCC NEWS 24): श्री गुजराती समाज व जलाराम सेवा समिति के तत्वाधान में संत श्री जलाराम मंदिर परिसर में 17 अप्रैल को रामनवमी पर्व धूमधाम से मनाया जाएगा। इसकी तैयारी शुरू कर दी गई है। 17 अप्रैल बुधवार को सुबह 10 बजे से श्रीराम धुन और भजन किया जाएगा। इसके पश्चात दोपहर 12 बजे भगवान श्रीराम का जन्मोत्सव मनाया जाएगा। भगवान श्रीराम की महाआरती के बाद महाप्रसाद का वितरण किया जाएगा। समाज के सभी सदस्यों से सपरिवार कार्यक्रम में शामिल होने आग्रह किया गया है।


                              Hot this week

                              रायपुर : अवैध खनन के मामले मेें जेसीबी सहित 5 वाहन जब्त

                              रायपुर (BCC NEWS 24): बेमेतरा जिले में खनिज के...

                              Related Articles

                              Popular Categories