RAIPUR : फाइनेंस कंपनी के डायरेक्टर का अपहरण, किडनैपर ने 25 लाख रुपए और फॉर्च्यूनर कार मांगी, होम लोन के बहाने बुलाया था

            RAIPUR: राजधानी रायपुर में एक फाइनेंस कंपनी के डायरेक्टर के अपहरण का मामला सामने आया है। आरोपियों ने डायरेक्टर का अपहरण कर उसे सुनसान जगह पर लेकर गए। फिर उससे 25 लाख रुपए और लग्जरी कार की मांग की। हालांकि कुछ देर बाद पीड़ित ने खुद को आरोपियों के चंगुल से छुड़ा लिया।

            मिली जानकारी के मुताबिक, रायपुर के कमल विहार के रहने वाले निखिल कोसरे की मंगलवार को किडनैपिंग की खबर सामने आई। निखिल कोसले निजी फाइनेंस कंपनी का डायरेक्टर है। आरोपियों ने निखिल कोसरे को होम लोन के बहाने कमल विहार चौक ओवर ब्रिज के नीचे बुलाया। इसके बाद उसे पकड़कर जबरन लाल रंग की स्विफ्ट कार में बैठा लिया।

            पीड़ित निखिल ने टिकरापारा थाना में अपहरणकर्ताओं के खिलाफ शिकायत की है।

            पीड़ित निखिल ने टिकरापारा थाना में अपहरणकर्ताओं के खिलाफ शिकायत की है।

            मारपीट कर मांगी फिरौती

            पीड़ित के मुताबिक अपहरण के बाद किडनैपर उसे सुभाष स्टेडियम के पीछे ले गए और वहां उससे मारपीट भी की। इसी बीच निखिल कोसरे को भागने का मौका मिल गया। उसने घर पहुंच कर पूरी आपबीती सुनाई।

            थाने में शिकायत करने के दौरान पीड़ित के साथ आसपास के भी कई लोग पहुंचे थे।

            थाने में शिकायत करने के दौरान पीड़ित के साथ आसपास के भी कई लोग पहुंचे थे।

            FIR दर्ज, आरोपियों की खोजबीन जारी

            इसके बाद पीड़ित निखिल ने टिकरापारा थाना में अपहरणकर्ताओं के खिलाफ शिकायत की है। बताया जा रहा है कि इस मामले में इरफान खान, जुबेर और राजू पर अपहरण का आरोप है। टिकरापारा थाना की पुलिस टीम आरोपियों की तलाश में जुट गई है।


                          Hot this week

                          Related Articles

                          Popular Categories