कोरबा: भाजपा में शामिल हुए गोविंद नारायण और धनेश्वरी कंवर

        कोरबा (BCC NEWS 24): प्रदेश के मुख्यमंत्री के कोरबा आगमन पर पूर्व जनपद अध्यक्ष एवं सांसद प्रतिनिधि श्रीमती धनेश्वरी कंवर एवं पति पूर्व सरपंच संघ करतला के अध्यक्ष गोविन्द नारायण कंवर भाजपा मे शामिल हो गए है। घंटाघर में आयोजित भाजपा प्रत्याशी के नामांकन आम सभा के दौरान धनेश्वरी कंवर ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के समक्ष भाजपा में प्रवेश किया। उनके पति पूर्व सरपंच गोविंद नारायण भी भाजपा में प्रवेश कर चुके हैं। धनेश्वरी कंवर के भाजपा में शामिल होने की खबर अंचल से लेकर रामपुर विधानसभा में खासी चर्चा का विषय बना हुआ हैं। धनेश्वरी कंवर लंबे समय से कांग्रेस की राजनीति में रही है। वह पिछले कई बार से रामपुर विधानसभा से चुनाव लड़ने की इच्छा भी जाहिर कर चुकी थीं लेकिन उन्हें मौका नहीं मिल रहा था। उनके भाजपा में शामिल होने को लेकर कई तरह के कयास प्रवेश की वजह के मामले में लगाए जा रहे हैं। 



                Hot this week

                रायपुर : महानदी का जलस्तर बढ़ने से बाढ़ प्रभावित गांवों में राहत-बचाव कार्य जारी

                सूरजगढ़ एवं परसापाली के प्रभावित ग्रामीणों को राहत शिविरों...

                रायपुर : विश्व पर्यटन दिवस पर ‘सेंट्रल इंडिया कनेक्ट छत्तीसगढ़ मार्केट प्लेस-2026’ का आयोजन

                छत्तीसगढ़ के पर्यटन को राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय बाजार से जोड़ने की...

                रायपुर : सेवा संकल्प अभियान के तहत पर्यटन स्थलों पर स्वच्छता श्रमदान

                विश्व पर्यटन दिवस पर कर्मघोगेश्वर, अमृतधारा, सीतामढी, चांगदेवी सहित...

                Related Articles

                Popular Categories