Sunday, February 15, 2026

              CG : रायपुर के अशोका बिरयानी में बवाल, मृतकों की लाश को होटल में लाया गया, प्रदर्शन जारी, परिजनों का आरोप- हत्या हुई

              RAIPUR: रायपुर के तेलीबांधा थाना क्षेत्र के जीई रोड स्थित अशोका बिरयानी में 2 कर्मचारियों की मौत के बाद परिजनों और सामाजिक संगठनों का लगातार विरोध प्रदर्शन जारी है। इस मामले में प्रदर्शनकारियों का कहना है कि ये मौतें घटना नहीं बल्कि प्रबंधन ने हत्या की है। परिजनों ने दोनों मृतकों की लाश को होटल के दरवाजे पर रखकर लगातार प्रदर्शन कर रहे हैं।

              मौके पर पुलिस के अतिरिक्त बल को भी तैनात किया गया है। पुलिस लगातार लोगों को शांत करने की कोशिश कर रही है। लेकिन वहां मौजूद लोग आक्रोशित है।

              अशोका बिरयानी के तेलीबांधा स्थित ब्रांच में दो लोगों की मौत हो गई थी।

              अशोका बिरयानी के तेलीबांधा स्थित ब्रांच में दो लोगों की मौत हो गई थी।

              अंतिम संस्कार रुका

              दोनों मृतकों के परिजनों ने कहा कि घटना को 24 घंटे से ज्यादा हो चुके हैं। अभी तक एक भी होटल मैनेजमेंट का व्यक्ति बातचीत करने नहीं आया है। उन्होंने कहा कि जब तक मैनेजमेंट का कोई जिम्मेदार व्यक्ति हमसे बातचीत करने नहीं आएगा। तब तक हम अंतिम संस्कार नहीं करेंगे।

              कई संगठन कर रहे विरोध प्रदर्शन

              इस मामले में साहू संघ शहर जिला प्रकोष्ठ और छत्तीसगढ़ी क्रांति सेना लगातार अशोका बिरयानी के सामने विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। इस मामले में साहू संघ के युवा प्रकोष्ठ अध्यक्ष देवदत्त साहू ने कहा कि दोनों की मौत से समाज में बहुत आक्रोश है। ये गटर सफाई करने वाले नही थे। उनके शरीर में चोट के निशान भी थे। दोनों परिवारों को प्रबंधन की ओर से 1-1 करोड़ रुपये मुआवजा मिलना चाहिए। साथ ही इस मामलें में FIR भी होना चाहिए।

              पूरा हादसा, जानिए

              18 अप्रैल को पुलिस को सूचना मिली कि अशोका बिरयानी के तेलीबांधा स्थित ब्रांच में दो लोगों की मौत हो गई है। बताया गया कि गटर की सफाई के दौरान कर्मचारी बेहोश हो गए। जब वे काफी देर तक बाहर नहीं आए, तो होटल में काम करने वाले दूसरे कर्मचारी गटर के पास गए। आवाज लगाने पर कोई जवाब नहीं आया। जिसके बाद कुछ कर्मचारियों ने गटर में उतरकर दोनों को बाहर निकाला।

              पुलिस टीम मौके पर पहुंची और दोनों सफाई कर्मचारियों को तेलीबांधा के निजी हॉस्पिटल लाया गया। यहां जांच के बाद डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। मृतकों में एक 30 साल का नीलकुमार पटेल जांजगीर-चांपा जिले के खूंटादहरा का रहने वाला था। वहीं दूसरा 19 साल का डेविड साहू धमतरी के खम्हरिया का रहने वाला था।


                              Hot this week

                              रायपुर: सड़कों और पुलों से बदल रही तस्वीर, दूरस्थ गांव मुख्य धारा से जुड़ रहे

                              बढ़ी विकास की रफ्तार, दूरवर्ती क्षेत्रों में पहुंच रही...

                              रायपुर: श्रद्धा और आस्था का प्रमुख केंद्र है बाबा धाम- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

                              महाशिवरात्रि पर बाबा धाम में मुख्यमंत्री ने की पूजा-अर्चना,...

                              रायपुर: मुख्यमंत्री साय राजिम कुंभ (कल्प) के समापन समारोह में होंगे शामिल

                              महाशिवरात्रि के अवसर पर शाही स्नान और विशाल शोभायात्रा...

                              Related Articles

                              Popular Categories